Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kanpur Viral Video: ठाकुर हूं मैं… प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी का कस्टमर से विवाद का वीडियो वायरल

Kanpur Viral Video:  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक प्राइवेट बैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैंक की एक महिला कर्मचारी को कस्टमर के साथ खुलेआम बहस करते, गाली-गलौज करते और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब। वायरल वीडियो
Advertisement

Kanpur Viral Video:  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक प्राइवेट बैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बैंक की एक महिला कर्मचारी को कस्टमर के साथ खुलेआम बहस करते, गाली-गलौज करते और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला कर्मचारी अपना आपा खोती नजर आ रही है, जिससे बैंकिंग सिस्टम और कर्मचारी व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला पनकी थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट बैंक शाखा का है। झगड़े के दौरान अन्य लोग महिला को शांत कराने की कोशिश करते हुए भी सुने जा सकते हैं।

Advertisement

वीडियो में महिला कर्मचारी आस्था सिंह आक्रामक लहजे में कस्टमर से बहस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह जाति का जिक्र करते हुए कहती हैं, “ठाकुर हूं मैं, बक... मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी…” उनके इस बयान के बाद वीडियो और ज्यादा विवादित हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और बैंक प्रबंधन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

लैपटॉप उठाकर धमकी, सहकर्मी रोकते रहे

वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि महिला गुस्से में आकर दो बार अपना लैपटॉप हाथ में उठाकर कस्टमर पर फेंकने की धमकी देती हैं। इस दौरान बैंक की अन्य महिला कर्मचारी उन्हें रोकती हुई कहती नजर आती हैं, “प्लीज शांत हो जाओ, इस तरह मत करो।” हालांकि, बार-बार समझाने के बावजूद महिला कर्मचारी का गुस्सा कम नहीं होता।

‘इट्स ओवर’ कहने के बाद भी नहीं थमा विवाद

वीडियो में एक आवाज “इट्स ओवर…” कहते हुए भी सुनाई देती है, लेकिन इसके बाद भी विवाद थमता नहीं है। आस्था सिंह सामने मौजूद महिला से कहती हैं, “तुम अपने पति को समझाओ यार।” इस पर जवाब आता है कि कस्टमर की भाषा गलत है और उसे समझाया जा रहा है। इसके बाद आस्था सिंह यह कहते हुए सुनी जाती हैं, “इसने कहा कि तू मेरी लैंग्वेज नहीं सुधार पाएगी… तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी… ठाकुर हूं मैं…”

वीडियो वायरल, बैंक प्रबंधन पर दबाव

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ था, लेकिन बताया जा रहा है कि पहले किसी बात को लेकर कस्टमर और आस्था सिंह के बीच बहस हुई, जो बाद में बड़े हंगामे में बदल गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अभी तक इस मामले में बैंक या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement
×