Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kangana Rahul Wedding Rumour: क्या सच में की अभिनेत्री ने शादी की बात, कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई सच्चाई

Kangana Rahul Wedding Rumour: सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह- ‘बीजेपी जॉइन करने पर शादी’ वाली बात निकली पूरी तरह फर्जी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कंगना रणौत की इंस्टाग्राम स्टोरी।
Advertisement

Kangana Rahul Wedding Rumour:  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक दावा है।

इंटरनेट पर तेजी से फैल रही पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंगना रणौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से शादी करने की इच्छा जताई है। इतना ही नहीं, इन दावों में यह भी कहा गया कि उन्होंने शर्त रखी है अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो वह उनसे शादी कर लेंगी।

Advertisement

हालांकि, जब इस वायरल खबर की पड़ताल की गई तो यह दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत निकला। कंगना रणौत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान कभी जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

खुद कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट डालकर इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने लिखा, यह फेक न्यूज कितनी घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं है। उन लोगों पर शर्म आती है जो इस तरह की फेक न्यूज फैला रहे हैं।

दरअसल, यह अफवाह सोशल मीडिया पर व्यंग्य और मजाक के रूप में शुरू हुई, जिसे बाद में कुछ लोगों ने सच मानकर फैलाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह दावा वायरल हो गया और इस पर मीम्स व बहस का दौर शुरू हो गया।

Advertisement
×