Kangana Vs Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह पर कंगना रणौत का पलटवार, बोलीं- ‘लोमड़ी कहलाने से कुत्ता कहलाना बेहतर’
Kangana Vs Naseeruddin Shah: झारखंड छात्र प्रदर्शनों पर शाह की टिप्पणी के बाद पीयूष मिश्रा ने उठाए थे सवाल, कंगना ने इंस्टाग्राम पोस्ट में साधा निशाना
Kangana Vs Naseeruddin Shah: झारखंड में छात्र प्रदर्शनों को लेकर बॉलीवुड में छिड़ी बयानबाजी अब अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, पीयूष मिश्रा और भाजपा सांसद कंगना रणौत के बीच जुबानी तकरार तक पहुंच गई है। कंगना ने नसीरुद्दीन शाह की एक टिप्पणी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘लोमड़ी’ तक कह दिया।
कंगना ने अभिनेता पीयूष मिश्रा की उस टिप्पणी को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा, जिसमें मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह की ‘कुत्ते के मुंह में हड्डी’ वाली टिप्पणी को लेकर सवाल उठाए थे।
कंगना ने लिखा कि हर कोई किसी न किसी का ‘कुत्ता’ है, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि वह जिस देश की रोटी खाती हैं, उसकी रक्षा और उसके लिए लड़ाई करती हैं। उन्होंने शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस देश की रोटी खाते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।
Kangana Vs Naseeruddin Shah: ‘कुत्ता कहलाना बेहतर’
कंगना ने आगे लिखा कि इंसानों के लिए कुत्ता कहलाना भी एक तरह की तारीफ है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत दुर्लभ गुण हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नसीरुद्दीन जैसी लोमड़ी कहलाने के बजाय कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी।’’
कंगना इससे पहले भी झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शनों को लेकर टिप्पणी कर चुकी हैं। उन्होंने खास तौर पर उन वीडियो पर सवाल उठाए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का दावा किया गया है।
Kangana Vs Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने ए-लिस्ट कलाकारों की चुप्पी पर उठाए थे सवाल
यह विवाद नसीरुद्दीन शाह की उस टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने छात्र प्रदर्शनों के दौरान कई बड़े फिल्मी सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। शाह ने कहा था कि कलाकार तब बोलेंगे, जब उनका विवेक उन्हें ऐसा करने के लिए कहेगा। उन्होंने एक कहावत का हवाला देते हुए कहा था कि मुंह में हड्डी दबाए कुत्ता भौंक नहीं सकता।
शाह की इस टिप्पणी पर पीयूष मिश्रा ने सवाल किया कि मौजूदा झारखंड छात्र प्रदर्शनों के दौरान वे कौन से ‘कुत्ते’ हैं, जिनके मुंह में हड्डी है और जो अब चुप हैं।
मिश्रा हाल में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे JPSC छात्रों से मिले थे। उन्होंने शाह की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि वह पूरे सम्मान के साथ उनसे पूछना चाहते हैं कि अभी कौन से ‘कुत्ते’ हड्डी मुंह में दबाए बैठे हैं।
Kangana Vs Naseeruddin Shah: JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन
झारखंड में छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं तथा कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हीं प्रदर्शनों को लेकर राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाओं के बीच यह विवाद सामने आया है।

