Justice For Anshul : अपने बच्चों को US मत भेजो... पिज्जा डिलीवरी के लिए बुलाया, फिर सिर में मारी 3 गोलियां; परिवार ने मांगा इंसाफ
Justice For Anshul : हैदराबाद के 28 साल के अंशुल कुंचा की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 5 और 6 जून की रात फिलाडेल्फिया शहर में हुई। अंशुल वहां नौकरी करते थे और हफ्ते में...
Justice For Anshul : हैदराबाद के 28 साल के अंशुल कुंचा की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 5 और 6 जून की रात फिलाडेल्फिया शहर में हुई। अंशुल वहां नौकरी करते थे और हफ्ते में एक्स्ट्रा कमाई के लिए पिज्जा डिलीवरी का काम भी करते थे।
पिज्जा डिलीवरी के लिए बुलाया, फिर हमला कर दिया
परिवार के अनुसार, अंशुल को एक सुनसान इलाके में पिज्जा पहुंचाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उन पर हमला कर दिया गया। उनकी बहन तन्वी ने बताया कि अंशुल के सिर में तीन गोलियां मारी गईं और उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया।
परिवार ने बताया- यह एक साजिश थी
तन्वी का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश लगती है। अंशुल का कोई सामान चोरी नहीं हुआ, इसलिए यह सिर्फ लूटपाट का मामला भी नहीं लगता। उन्हें जानबूझकर जाल में फंसाया गया।
चार साल पहले पढ़ाई के लिए गए थे अमेरिका
अंशुल करीब चार साल पहले पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे। बाद में उन्होंने वहीं नौकरी शुरू कर दी। परिवार ने बताया कि इससे पहले भी वह एक बार लूटपाट का शिकार हो चुके थे, जब उनका फोन, चेन और नकदी छीन ली गई थी।
परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
अंशुल की बहन ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अंशुल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद कर रहा है।
