Jiyaa Shankar Engagement : आखिर किसने जीता बिग बॉस OTT फेम जिया शंकर का दिल? एक्ट्रेस ने दिखाई डायमंड रिंग, कहा- 'Yes'...
जिया अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं
अभिनेत्री जिया शंकर ने अपने पार्टनर करण के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। जिया ने सोशल मीडिया पर प्रपोजल के दौरान की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया। तस्वीरों में करण घुटनों के बल बैठकर जिया को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, जबकि जिया अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
सगाई की घोषणा के साथ जिया ने एक भावुक पोस्ट भी साझा की। उन्होंने लिखा कि प्यार अक्सर तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है। उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता आसान नहीं रहा, लेकिन हर मुश्किल के बावजूद उन्होंने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जिया ने कहा कि हजारों मील की दूरी के बावजूद करण के साथ हर बातचीत उन्हें घर जैसा एहसास कराती थी।
हर पल किसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसा
अभिनेत्री ने करण को अपना "मजाकिया दोस्त", "सबसे अच्छा दोस्त" और "घर" बताते हुए लिखा कि उनके साथ बिताया हर पल किसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी करण के साथ बिताने और उन्हें उसी तरह प्यार करने का इंतजार नहीं कर सकतीं, जैसा प्यार उन्हें हमेशा मिला है। शेयर की गई तस्वीरों में यह जोड़ा अपनी सगाई के खास पलों का आनंद लेते नजर आ रहा है। जिया ने अपनी शानदार डायमंड एंगेजमेंट रिंग की झलक भी प्रशंसकों के साथ साझा की।
View this post on Instagram
अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी
जिया की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशंसकों के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी, जबकि माही विज ने भी कपल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेजा।
बिग बॉस OTT सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं जिया
जिया शंकर टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह 'बिग बॉस OTT सीजन 2' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'वेड', 'मेरी हानिकारक बीवी' और 'कधल रिसेट रिपीट' जैसी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

