मैं बंदूक लेकर आया हूं, सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी... लॉकअप में गोविंदा की धमाकेदार एंट्री, सुनीता संग हुई दिलचस्प बातचीत
शो में पहुंचे गोविंदा, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Lock Upp 2 : रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में इस बार दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल, शो में विजिटर बनकर बॉलीवुड स्टार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से मिलने पहुंचे हैं। उनके साथ बेटी टीना आहूजा भी नजर आएंगी। लंबे समय बाद पूरा परिवार एक फ्रेम में दिखाई देगा, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
फराह खान ने लिए मजेदार मजे
शो के नए प्रोमो में फराह खान ने गोविंदा से मजाकिया अंदाज में पूछा कि उन्होंने सुनीता को गोली मारने वाली बात क्यों कही थी। इस पर गोविंदा ने भी हंसते हुए जवाब दिया और माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। उन्होंने मजाक में कहा कि "गोली तो जेब में लेकर आया हूं?" इसके बाद सभी जोरदार ठहाके लगाने लगे।
View this post on Instagram
'हर किसी की जिंदगी में होता है एक लॉकअप'
बातचीत के दौरान गोविंदा ने एक दिलचस्प बात भी कही। उन्होंने कहा कि टीवी पर दिखने वाला लॉकअप तो सिर्फ एक शो है, लेकिन हर इंसान की जिंदगी में ऐसे कई "लॉकअप" होते हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देते। इससे पहले शो में सुनीता आहूजा ने अपनी शादी, रिश्ते में आई दूरियों और गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर खुलकर बातें की थीं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि चाहे कुछ भी हो, वह अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।

