The Royals 2 में फिर दिखेगा ईशान खट्टर का रॉयल अंदाज, नोरा फतेही भी लौटीं
ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर राजस्थान से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए
The Royals Season 2: अभिनेता ईशान खट्टर ने लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। ईशान इन दिनों राजस्थान में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग लोकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। वहीं, अभिनेत्री नोरा फतेही भी 'द रॉयल्स 2' में आयशा धोंडी के किरदार में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
राजस्थान से ईशान ने शेयर की झलक
ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर राजस्थान से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “Lock in. Log out. See y’all on the other side.” उनकी पोस्ट के बाद फैंस के बीच सीरीज के नए सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। ईशान ने पहले सीजन में महाराजा अविराज का किरदार निभाया था। सीरीज में उनकी जोड़ी भूमि पेडनेकर के साथ बनी थी, जिन्होंने सोफिया का किरदार निभाया था।
नोरा फतेही भी करेंगी वापसी
'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन में नोरा फतेही भी आयशा धोंडी के किरदार में लौट रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी शूटिंग डायरी की कुछ झलकियां शेयर कर फैंस को सीरीज में अपनी वापसी की जानकारी दी है। पहले सीजन में नोरा के अलावा दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान सामत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश और उदित अरोड़ा जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
इन कलाकारों की है अहम भूमिका
'द रॉयल्स' का निर्देशन प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने किया है, जबकि इसकी कहानी नेहा वीणा शर्मा ने लिखी है। सीरीज का निर्माण प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले किया गया है। पहले सीजन में ईशान खट्टर ने महाराजा अविराज और भूमि पेडनेकर ने सोफिया की भूमिका निभाई थी। दोनों की कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
'जुगाड़ू' में भी नजर आएंगे ईशान
'द रॉयल्स 2' के अलावा ईशान खट्टर अपनी अगली कॉमिक एंटरटेनर फिल्म 'जुगाड़ू' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन 'गुल्लक' फेम पलाश वासवानी कर रहे हैं। इसमें ईशान के साथ तानिया भी नजर आएंगी।

