Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

'मैं रेडी हूं, अभी छोकरा जवान है'... अर्जुन कपूर का फ्लर्टिंग अंदाज, पामेला के साथ की मस्ती; आकांक्षा भी नहीं रोक पाईं हंसी

जजमेंट डे पर जनता की आवाज बनेंगे अर्जुन कपूर, आकांक्षा चमोला और धीरज धूपर के बीच होगी बहस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। शो में जहां एक तरफ आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम में हैं, वहीं सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठा अय्यर जैसे कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो चुका है। इस हफ्ते के जजमेंट डे पर भी एक और खिलाड़ी शो से बाहर हो सकता है।

अर्जुन कपूर बनेंगे जनता की आवाज

आने वाले जजमेंट डे एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। वह शो में जनता की आवाज बनकर कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछते दिखाई देंगे। अर्जुन ने सभी कंटेस्टेंट्स पर ‘इल्जाम 2.0’ लगाए। शो की जेलर फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा के गेम को लेकर सवाल उठाए। वहीं धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग बताया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा की कुछ हरकतें उन्हें असहज कर देती हैं। यह सुनकर आकांक्षा भड़क जाती हैं और दोनों के बीच जजमेंट डे पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Advertisement

Advertisement

अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना को किया मजेदार प्रपोज

अर्जुन कपूर की एंट्री का सबसे मनोरंजक हिस्सा दुबई की हसीना पामेला सेरेना के साथ उनकी बातचीत रही। अर्जुन ने पामेला और आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री को लेकर मजाक किया और पामेला को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। अर्जुन ने कहा, “कलेश तो बहुत हो रहे हैं। मुझे वो कलेशी कॉर्नर भी बहुत पसंद आया था।” इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं रेडी हूं। अभी छोकरा जवान है शादी के लिए।”अर्जुन की बात सुनकर पामेला शरमा गईं, वहीं उनकी दोस्त आकांक्षा चमोला उन्हें टीज करती नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @lockup_season2.in

शनिवार के एपिसोड में खुलेगा एविक्शन का राज

अर्जुन कपूर और पामेला सेरेना की बातचीत को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब फैंस को शनिवार के एपिसोड का इंतजार है, जिसमें पता चलेगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर लॉकअप 2 में खत्म होने वाला है।

Advertisement
×