मैं नहीं जा रही, कभी नहीं करूंगी... करोड़ों की डील भी नहीं डिगा पाई मल्लिका शेरावत का फैसला, Bigg Boss 20 को किया रिजेक्ट
मल्लिका शेरावत ने क्यों बनाई सलमान के शो से बनाई दूरी
हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के बिग बॉस में शामिल होने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, अब खुद मल्लिका ने इन चर्चाओं पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
पैपराजी के सवाल पर मल्लिका का दो टूक जवाब
हाल ही में मल्लिका शेरावत को यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे सीधे पूछ लिया कि क्या वह बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने वाली हैं या फ्यूचर में इस शो में जाने के बारे में सोचेंगी। मल्लिका ने बिना किसी घुमाव-फिराव के जवाब दिया, "नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी।" उनके इस जवाब से साफ हो गया कि फिलहाल उनका बिग बॉस के घर में जाने का कोई इरादा नहीं है।
🚨 Mallika Sherawat denied her entry in Bigg Boss 20 #MallikaSherawat #AbhishekMalhan #BiggBoss20 pic.twitter.com/4kBhaa78pM
— Hina_khanfc (@hina_khanfc1) September 1, 2026
अभिषेक मल्हान ने कहा- आपमें बिग बॉस वाली वाइब है
दिलचस्प बात यह रही कि अभिषेक मल्हान ने मल्लिका की राय से सहमति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि मल्लिका को बिग बॉस में जाना चाहिए, क्योंकि उनमें 'बिग बॉस वाइब' है। इस पर मल्लिका ने हैरानी से पूछा, "क्यों?" अभिषेक ने उनकी पर्सनैलिटी और टेंपरामेंट को शो के लिए फिट बताया।
पहले भी ठुकरा चुकी हैं रियलिटी शो
ऐसा पहली बार नहीं है जब मल्लिका के बिग बॉस में जाने की खबर सामने आई हो। साल 2025 में भी उनके बिग बॉस 19 में शामिल होने की चर्चा हुई थी। तब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साफ किया था कि वह बिग बॉस नहीं कर रही हैं और फ्यूचर में भी ऐसा करने का उनका इरादा नहीं है। मल्लिका के कहा कि उन्हें ट्रैवल, एडवेंचर, खाना और बातचीत पर बेस्ड शो ज्यादा पसंद हैं। वहीं बिग बॉस जैसे फॉर्मेट में लंबे समय तक घर के अंदर रहना और लगातार कैमरों के बीच रहना उन्हें पसंद नहीं आता।
फिलहाल ‘द ट्रेटर्स 2’ में दिख रहीं मल्लिका
हालांकि मल्लिका ने पहले भी बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी की करोड़ों की डील ठुकराई हैं। फिलहाल बिग बॉस से दूरी बनाने वाली मल्लिका फिलहाल करण जौहर के होस्ट किए गए 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आ रही हैं। लेटेस्ट एपिसोड तक वह गेम में बनी हुई हैं। शो का फिनाले 3 सितंबर को होना है।

