मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं... बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का 'भूत' वाला ड्रामा; रातभर डरते रहे घरवाले, डर के मारे भागे बाहर
तीन दिन में सिर्फ 1 घंटे की नींद! काजी तौकीर की बात सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन शो के एक कंटेस्टेंट ने घर के अंदर ही ऐसा कारनामा कर दिया कि वह पहले से ही सुर्खियों में आ गया है। फेम गुरुकुल फेम सिंगर काजी तौकीर ने घर में एंटरटेनमेंट का ऐसा तड़का लगाया कि कई कंटेस्टेंट्स की रात की नींद ही उड़ गई।
आधी रात को शुरू हुआ 'भूत' वाला ड्रामा
हाल ही के एपिसोड में जब ज्यादातर घरवाले सो रहे थे, तभी काजी तौकीर ने अचानक कुछ अलौकिक देखने का नाटक शुरू कर दिया। उनका अंदाज इतना डरावना था कि अरिश्फा खान समेत कई कंटेस्टेंट्स घबरा गए। कुछ लोग तो बेडरूम छोड़कर बाहर चले गए और काजी के शांत होने का इंतजार करने लगे, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब काजी ने कैमरे के सामने खुलासा किया कि यह पूरा ड्रामा उनकी एक्टिंग का हिस्सा था।
खुद को बताया 'ऑस्कर लेवल परफॉर्मेंस'
काजी ने कैमरे से बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपनी हंसी कंट्रोल कर रहे हैं और उनकी परफॉर्मेंस 'ऑस्कर लेवल' है। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ वह देश के करोड़ों फैंस को एंटरटेन करने के लिए ऐसा कर रहे थे। घरवालों के पूछने पर भी उन्होंने अपना ड्रामा जारी रखा। उन्होंने एक लड़की को देखने और उसके निर्देशों का पालन करने की बात कही। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उस लड़की ने उन्हें हंसने के लिए कहा था।
View this post on Instagram
चार घंटे की नींद, फिर भी मस्ती जारी
अगली सुबह घरवालों ने काजी को बताया कि उनके इस लेट-नाइट स्टंट की वजह से वे केवल करीब चार घंटे ही सो पाए। इसके बाद अरिश्फा खान के साथ बातचीत में काजी ने अपनी एनर्जी को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन दिनों में सिर्फ एक घंटे की नींद ली है, फिर भी वह पूरी तरह एनर्जेटिक हैं।
सोशल मीडिया पर 'मेल वर्जन ऑफ तान्या' का टैग
उनके इसी ड्रामेटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर फैंस को बिग बॉस 19 की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की याद दिला दी। काजी की हरकतों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने उन्हें तान्या मित्तल का मेल वर्जन तक बता दिया। वहीं, कुछ दर्शकों को उनका अंदाज काफी एंटरटेनिंग भी लगा।
फेम गुरुकुल से शुरू हुआ सफर
काजी साल 2005 में फेम गुरुकुल जीतकर चर्चा में आए थे। उन्होंने रूपरेखा बनर्जी के साथ यह रियलिटी शो जीता था। इसी शो से अरजित सिंह भी जुड़े थे, जो आगे चलकर बॉलीवुड के बड़े प्लेबैक सिंगर बने। म्यूजिक के साथ काजी ने एक्टिंग में भी काम किया और फिल्म Phantom के चर्चित गाने अफगान जलेबी से भी जुड़े रहे। अब बिग बॉस 20 में उनका यह अलग अंदाज उन्हें शो के शुरुआती चर्चित चेहरों में शामिल करता नजर आ रहा है। बिग बॉस 20, सलमान खान की मेजबानी में जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

