Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

मैं गोल्ड नहीं, डायमंड डिगर हूं; आखिर क्यों एक ही घर में नहीं रहते दिव्या-अपूर्व? शादी के 2 साल बाद रिश्ते पर उठे सवाल तो एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

क्या सच में टूटने वाली है दिव्या अग्रवाल की शादी? एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Divya Agarwal Divorce : 'बिग बॉस ओटीटी 1' की विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी शादी और तलाक को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। दावा किया जा रहा था कि दिव्या और उनके पति अपूर्व पडगांवकर के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

अलग घर में रहते हैं दिव्या और अपूर्व

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिव्या ने इन सभी अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके रिश्ते में कोई परेशानी है। अपूर्व अपने माता-पिता के साथ उस घर में रहते हैं जो उनके ऑफिस के पास है, जबकि वह अपने काम के लिए दूसरे घर में रहती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे आज भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की तरह अपनी जिंदगी एंजॉय करते हैं। दोनों साथ में डिनर डेट पर जाते हैं और रोज एक-दूसरे को गुड मॉर्निंग और गुड नाइट मैसेज भी भेजते हैं।

Advertisement

तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

जब दिव्या से लगातार चल रही तलाक की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि लोगों को शायद तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता। उनका तलाक होने वाला नहीं है और लोगों को अब कोई नई कंट्रोवर्सी ढूंढ लेनी चाहिए।

Advertisement

‘गोल्ड डिगर’ वाले आरोप पर दिया मजेदार जवाब

दिव्या की दोस्त भव्या सिंह ने एक शो में उन्हें 'गोल्ड डिगर' बताया था। इसपर रिएक्शन देते हुए दिव्या ने बेहद दिलचस्प अंदाज में कहा कि वह गोल्ड डिगर नहीं बल्कि "डायमंड डिगर" हैं, क्योंकि उनके पति उनके लिए किसी डायमंड से कम नहीं हैं।

गौरतलब है कि दिव्या अग्रवाल और बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर ने साल 2024 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। अब दिव्या के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है और तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।

Advertisement
×