Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

लीड रोल चाहिए तो कंप्रोमजाइज करना होगा... शगुन शर्मा ने सुनाया इंडस्ट्री का कड़वा सच, कास्टिंग काउच पर खोले राज

ऑडिशन के बाद मिली ऐसी शर्त कि शगुन ने लीड रोल से ही बना ली दूरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Shagun Sharma Casting Couch : टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आ रही हैं। शो में उनकी चुलबुली और क्यूट अंदाज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच शगुन ने अपने करियर के शुरुआती दौर का एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की बहस को फिर हवा दे दी है।

लीड रोल के लिए दे रही थीं ऑडिशन

एक बातचीत के दौरान शगुन ने बताया कि वह इंडस्ट्री में काम करने के लिए आई थीं और शुरुआत में उन्हें अच्छे मौके भी मिले। कुछ समय तक पैरेलल लीड रोल करने के बाद उन्होंने मेन लीड के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। शगुन के मुताबिक, इसी दौरान उनके मैनेजर ने उन्हें एक चैनल से जुड़े व्यक्ति के साथ मीटिंग के लिए बुलाया। शगुन ने बताया कि सामने वाले ने पहले उनकी तारीफ की और फिर उनसे ऑडिशन देने को कहा। उन्होंने पूरी उम्मीद के साथ ऑडिशन दिया और रिजल्ट का इंतजार करने लगीं।

Advertisement

लीड रोल के लिए वो सब होता है…

शगुन ने बताया कि जब उन्होंने ऑडिशन का फीडबैक मांगा तो उन्हें कहा गया कि लीड रोल मिलना इतना आसान नहीं है। इसके बाद कथित तौर पर उनसे इशारों में ‘कंप्रोमाइज’ करने की बात कही गई। एक्ट्रेस ने कहा, "उस बंदे ने मुझसे कहा- कभी-कभी प्रोड्यूसर्स के फेवरेट होते हैं। कभी चैनल्स के फेवरेट होते हैं।. लीड रोल पाना इतना आसान नहीं होता। लीड रोल के लिए कंप्रोमजाइज करना पड़ता है, थोड़ा समझ रहे हो ना।"

Advertisement

एक्ट्रेस के मन में बैठ गया था डर

एक्ट्रेस ने कहा, "उसके बाद मैंने काफी समय तक लीड रोल के ऑडिशन ही नहीं दिए। मैं जिस शो में भी जाती थी, तो लीड को देखकर मुझे यही लगता था कि ये लोग वो सब करके आए हैं। हालांकि, बाद में मेरी दोस्त ने मेरी यह गलतफहमी दूर की थी।"

Advertisement
×