तेरी सिक्योरिटी विदड्रॉ करौणी है... बिक्रम मजीठिया और रंजीत बावा का वीडियो वायरल
Bikram Singh Majithia: पंजाब की सियासत और म्यूजिक जगत से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिअद नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) और मशहूर पंजाबी गायक रंजीत...
Bikram Singh Majithia: पंजाब की सियासत और म्यूजिक जगत से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिअद नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) और मशहूर पंजाबी गायक रंजीत बावा (Ranjit Bawa) एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं।
क्लिप में बिक्रम मजीठिया, रंजीत बावा से पंजाबी में कहते सुनाई देते हैं, “तेरी सिक्योरिटी विदड्रॉ करौणी हूं” (अर्थात: “मैं तुम्हारी सुरक्षा वापस करवानी है।”)
यह टिप्पणी मजाकिया लहजे में कही गई, जिस पर वहां मौजूद लोगों में हंसी छूट गई। रंजीत बावा भी इस दौरान सहज और मुस्कुराते नजर आए। वीडियो छोटा है और बातचीत का पूरा संदर्भ स्पष्ट नहीं है।
वीडियो सामने आते ही विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। कई यूजर्स ने इसे दोस्ताना अंदाज में किया गया मजाक बताया। वहीं कुछ लोगों ने सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह की टिप्पणी को लेकर सवाल भी उठाए, खासकर पंजाब जैसे राज्य में जहां सुरक्षा व्यवस्थाएं अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं।
अब तक न तो बिक्रम मजीठिया और न ही रंजीत बावा की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है। चूंकि केवल कुछ सेकंड की क्लिप ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, इसलिए पूरे संवाद का संदर्भ स्पष्ट नहीं है।

