मैंने और प्रेमिका ने होटल में अंतरंग पल बिताए... आनलाइन खुद का Video देखा तो रह गया हैरान
चीन में फलफूल रहा अंडरग्राउंड पोर्न नेटवर्क
China Secret Video: सोचिए अगर आप पोर्न साइट देखते हैं और एक दिन साइट पर आपका खुद का वीडियो दिख जाए तो क्या होगा... चीन के हांगकांग निवासी एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसे ही हुआ।
वह व्यक्ति पोर्न साइट देख रहा था। इसी दौरान वह देखता है कि एक वीडियो में होटल के कमरे में एक व्यक्ति प्रवेश करता और फिर उसकी प्रेमिका आती है। उसने ध्यान से देखा तो यह वीडियो किसी का नहीं बल्कि उसका खुद का था। अपना वीडियो देखकर वह परेशान हो गया। वीडियो में उसके द्वारा प्रेमिका के साथ बनाए गए यौन संबंध को दिखाया गया था।
उसने बताया कि यह वीडियो चीन के एक होटल की है। वह प्रेमिका के साथ उस होटल में गया था। इसी दौरान छिपे कैमरे ने उनके निजी पलों को रिकार्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के होटल कमरों में छिपे कैमरों से लोगों के निजी पलों की रिकार्डिंग कर उन्हें आनलाइन करने के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।इस नेटवर्क का पता तब चला जब उक्त व्यक्ति ने मामले को उठाया।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इस वीडियो को देखने के बाद उसका नजरिया बदल गया। न जानें ऐसे कई लोग होंगे जिनके वीडियो चोरी से बने होंगे। उसकी प्रेमिका भी इस बात से बड़ी आहत हुई कि उन्हें आनलाइन कोई भी पहचान सकता है।
बता दें, चीन में पोर्नोग्राफी व गुप्त निगरानी उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध है। बावजूद इसके कारोबार फलफूल रहा है। यह कारोबार एक दशक से जारी है। हाल के वर्षों में महिलाओं, पर्यटकों में इस बात की चिंता बढ़ी है।

