बच्चे पैदा करूं, खाना बनाऊं... हर जगह मैं ही पीसूं; TV पर भिड़े पति-पत्नी, भारती ने खोली हर्ष की पोल
हर्ष को याद नहीं रहा भारती का वजन, पत्नी ने कहा- तेरा मेरे ऊपर ध्यान ही नहीं है
Bharti-Haarsh Game Show : कॉमेडी की दुनिया की मशहूर जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके नए शो 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस बार हंसी-मजाक की शुरुआत भारती के वजन को लेकर हुई।
वजन बताने के खेल में शुरू हुई नोकझोंक
प्रोमो में हर्ष कंटेस्टेंट्स से भारती का वजन बताने के लिए कहते हैं। कोई 88 किलो, कोई 86 किलो तो कोई 91 किलो का आइडिया लगाता है। इसी दौरान प्रिंस भारती को मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 91 किलो बोलने वाले को मुक्का मारकर गिरा सकती हैं। इसके बाद भारती भी अपने कॉमिक अंदाज में जवाब देती हैं और माहौल पूरी तरह मजेदार हो जाता है। अभिषेक के कमेंट्स के बाद भारती हर्ष से उनका आइडिया पूछती हैं।
View this post on Instagram
हर्ष के जवाब ने भारती को किया नाराज
हर्ष भारती का वजन 67 से 70 किलो के बीच बताते हैं। इस पर भारती कहती हैं कि उन्होंने हाल ही में हर्ष के सामने अपना वजन किया था, फिर भी उन्हें याद नहीं। इसके बाद वह मजाकिया अंदाज में हर्ष पर तंज कसते हुए कहती हैं कि उनका मकसद सिर्फ बच्चे पैदा करवाना, खाना बनाना और बच्चे संभालना तो भारती का काम हो गया, लेकिन उन्हें पत्नी का वजन तक याद नहीं। हर्ष भी कहां रुकने वाले थे। उन्होंने वेट मशीन पर भारती के खड़े होने को लेकर ऐसा मजाक किया कि दोनों की नोकझोंक और भी मजेदार हो गई।
24 अगस्त से शुरू हुआ शो
प्रोमो सामने आने के बाद फैन्स भारती और हर्ष की इस मजेदार केमिस्ट्री पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' का प्रीमियर 24 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर हो चुका है। शो में टीवी और फिल्म जगत के सितारे कॉमेडी, फिजिकल और स्किल-बेस्ड गेम्स में हिस्सा लेते हैं। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होता है।

