Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, अब Postpone करना पड़ेगा; मेधा शंकर संग शादी की अफवाह पर समय रैना ने ली चुटकी, शेयर किया मजेदार मीम

दिसंबर में शादी की खबर पर कॉमेडियन ने दिया मजेदार जवाब

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Samay-Medha Wedding Rumours : सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी की खबरें तेजी से चर्चा में हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों दिसंबर 2026 में शादी करने वाले हैं। खबर वायरल होते ही फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, समय रैना ने खुद इस अटकल पर ऐसा जवाब दिया, जिसने पूरी खबर को मजाकिया अंदाज में हवा निकाल दी।

शादी की खबर पर समय ने किया मजेदार रिएक्ट

रविवार को समय रैना ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। पोस्ट में लिखा था- 'Samay Raina to marry Medha Shankr in December?' इसे शेयर करते हुए समय ने लिखा, "दिसंबर मैं तो मेरा इंडिया टूर है @medhashankr, सॉरी, will have to postpone।" यानी दिसंबर में उनका इंडिया टूर है, इसलिए अगर शादी करनी भी हुई तो उसे पोस्टपोन करना पड़ेगा। समय ने अपने जवाब के साथ 'झूठ बोले कौवा काटे' गाना भी लगाया। उनके इस अंदाज को फैंस ने शादी की अफवाह पर मजेदार तंज के तौर पर लिया।

Advertisement

मेधा शंकर ने भी लिए मजे

समय की पोस्ट पर मेधा शंकर ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने समय की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए हंसने वाली इमोजी लगाईं। इसके बाद उन्होंने एक मीम भी शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को नजरअंदाज करती नजर आईं। मेधा ने मीम के साथ लिखा, "मैं सारी बेबुनियाद शादी की अफवाहों को ऐसे ही स्क्रॉल करती हुई।" यानी वह इन बेबुनियाद शादी की अफवाहों को किस तरह नजरअंदाज कर रही हैं।

Advertisement

'India's Got Latent' में साथ नजर आए थे

समय और मेधा के बीच शादी की अफवाहों को हवा मिलने की एक वजह हाल में दोनों का साथ नजर आना भी है। मेधा ने समय के शो 'India's Got Latent' के दूसरे सीजन में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह अभिनेता वरुण धवन और शेरोन वर्मा के साथ पैनल में नजर आई थीं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में दिसंबर में शादी की खबर फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों तक ही सीमित है।

'12th Fail' से मिली पहचान

मेधा शंकर की बात करें तो उन्हें 2023 की फिल्म '12th Fail' से खास पहचान मिली। फिल्म में उन्होंने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया था और विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं। उनका किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।

वर्कफ्रंट पर मेधा आखिरी बार 'Ginnyy Wedss Sunny 2' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अविनाश तिवारी भी थे और यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिलहाल समय और मेधा की शादी की खबर को लेकर दोनों का मजाकिया रिएक्शन ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement
×