बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था... ‘मालामाल’ होने को तैयार एल्विश यादव, बड़े सितारों के साथ करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
परेश रावल, रवीना और रितेश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे एल्विश
Elvish Yadav Bollywood Debut : ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विनर एल्विश यादव अब डिजिटल दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एल्विश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और रितेश देशमुख जैसे चर्चित कलाकार नजर आएंगे।
बड़े सितारों के साथ पहली फिल्म
उन्होंने लिखा, "मालामाल वीकली 2 में इतने सारे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। परेश जी, राजपाल जी, रितेश भाई, रवीना मैम, शिल्पा मैम... इनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं सच में इस मौके के लिए शुक्रगुजार हूं। बस उम्मीद है कि इनसे कुछ सीखकर आप सबको मुझ पर गर्व महसूस करा पाऊं!"
Malamaal Weekly 2 mein itne saare bade stars ke saath kaam karne ka mauka mil raha hai ❤️
Paresh ji, Rajpal ji, Ritesh bhai, Raveena ma’am, Shilpa ma’am… inse bohot kuch seekhne ko milega. 🙏✨
I’m truly grateful for this opportunity. ❤️ Bas umeed hai ki inse kuch seekh kar…
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
‘आपके प्यार ने बड़े पर्दे तक पहुंचाया’
एक और ट्वीट में एल्विश ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने नए सफर के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, "नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। मैं आप लोगों के बीच से ही आगे बढ़ा हूं और आपके प्यार ने ही मुझे बड़े पर्दे तक पहुंचाया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं 'मालामाल' हूं। बस अपना प्यार बनाए रखें।"
Nayi film. Naya safar. ❤️
Main bahar se aaya hoon, Bollywood mein mera koi nahi tha. Aap logon ke beech se uth kar aaya, aur aapke pyaar ne mujhe ab bade parde tak pahuncha diya.
Aaj jo kuch bhi hoon, aapke pyaar ki wajah se hoon. Aur isi pyaar ki wajah se main "MALAMAAL" hu.…
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
परेश रावल ने भी दिया था हिंट
इससे पहले, परेश रावल ने कुछ रहस्यमयी ट्वीट किए थे, जिनसे सीक्वल की घोषणा का संकेत मिला था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नही टिकती , और उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है— सिर्फ़ “मालामाल” होना काफ़ी नहीं है, थोड़ी बुद्धि और विवेक भी ज़रूरी है, वरना पैसा आते ही इंसान, पैसा संभालने के बजाय, खुद ही उल्लू बन जाता है।" इसपर एल्विश यादव ने कमेंट करते हुए कहा, "एकदम सही बात है।"
माता लक्ष्मी चंचल हैं, वो कभी एक जगह नही टिकती ,
और उनका उल्लू पर सवार होना हमें सिखाता है—
सिर्फ़ “मालामाल” होना काफ़ी नहीं है,
थोड़ी बुद्धि और विवेक भी ज़रूरी है,
वरना पैसा आते ही इंसान,
पैसा संभालने के बजाय, खुद ही उल्लू बन जाता है।
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) August 12, 2026
बता दें कि ‘मालामाल वीकली’ साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

