Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रेग्नेंट जैसा महसूस हो रहा था... 'मीमी' के दौरान फ्रीज कराए थे एग्स, कृति सेनन ने मदरहुड पर की बात

35 की उम्र में शादी और मदरहुड पर खुलकर बोलीं कृति

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब कृति ने पहली बार शादी, मदरहुड और एग फ्रीजिंग को लेकर खुलकर बात की है।

'मीमी' की शूटिंग के दौरान लिया बड़ा फैसला

एक पॉडकास्ट में कृति ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने फिल्म 'मीमी' की शूटिंग के दौरान लिया, क्योंकि उस समय उन्हें किरदार के लिए वजन बढ़ाना था। शरीर में हो रहे बदलाव स्वाभाविक लग रहे थे।

Advertisement

'यह मेरे लिए सबसे अच्छा फैसला था'

कृति ने बताया कि उनके एक करीबी ने सलाह दी थी कि अगर वह ऐसा करती हैं तो यह उनके भविष्य के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। यही बात उनके दिमाग में बैठ गई और उन्होंने बिना ज्यादा देर किए यह कदम उठा लिया। उनके मुताबिक, इससे भविष्य को लेकर किसी तरह का मानसिक दबाव नहीं रहता।

Advertisement

'प्रेग्नेंट जैसा महसूस हो रहा था'

एक्ट्रेस ने बताया कि एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें मूड स्विंग्स हुए और कई बार ऐसा महसूस हुआ जैसे वह प्रेग्नेंट हों। हालांकि उन्होंने इसे पूरी प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा बताया।

समय रहते एग्स फ्रीज करवाने का फैसला

कृति का कहना है कि वह अपनी जिंदगी के फैसले बिना किसी जल्दबाजी या सामाजिक दबाव के लेना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने समय रहते एग्स फ्रीज करवाने का फैसला किया, ताकि भविष्य में जब भी वह मां बनने का फैसला करें, उनके पास विकल्प मौजूद रहे।

'मीमी' के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'मीमी' में सरोगेसी की कहानी दिखाई गई थी। इस रोल के लिए कृति सेनन ने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को खूब सराहा गया और इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

Advertisement
×