Pranit More Troll : 370 की बिरयानी खिलाई है, फिजिकल होकर पैसे वसूलूंगा; कॉमेडी शो का जोक पड़ा भारी, वायरल क्लिप ने बढ़ाई प्रणित की मुश्किलें
महिला विरोधी सोच को बढ़ावा देने के आरोप में घिरे कॉमेडियन, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी
Pranit More Troll : स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। अपने कॉमेडी शोज में दर्शकों के साथ बातचीत और उनके अनुभवों पर मजाकिया अंदाज में रिएक्शन देने के लिए मशहूर प्रणित को इस बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वजह बनी उनके शो की एक क्लिप, जिसमें एक युवक ने अपनी पहली डेट से जुड़ा ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक और असंवेदनशील बताया गया।
View this post on Instagram
डेट की कहानी से उठी बहस
वायरल वीडियो में एक युवक ने दावा किया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और उसे 370 रुपये खर्च करके बिरयानी खिलाई थी। युवक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा तो उसने अपने 370 रुपये वसूलना की बात कही, जिसकी उसने लड़की बिरयानी खिलाई थी। लड़का लड़की को होटल ले जाना चाहता था। चूंकि वो पहली बार मिले थे, इसलिए वो उसे पार्क ले गया, जहां अंधेरा था। वो उसके साथ फिजिकली इन्वॉल्व होकर अपने पैसों की वसूली करना चाहता था।
लड़के के इस किस्से पर प्रणित के भी खूब हंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स प्रणित को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मंच पर कही गई बातें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली थीं और कॉमेडियन ने समय रहते उस टिप्पणी का विरोध नहीं किया।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक सोच को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि एक मशहूर होने के नाते प्रणित की जिम्मेदारी बनती थी कि वे ऐसी टिप्पणियों पर आपत्ति जताते।
प्रणित ने मानी अपनी गलती
लगातार हो रही आलोचना के बाद प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी सफाई पेश की और माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा कि शो में दर्शक द्वारा कही गई बातें उनके प्राइवेट विचारोंं को सपोर्ट नहीं करतीं। पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें एहसास हुआ कि उस समय उन्हें हंसकर आगे बढ़ने की बजाए उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। यह उनकी गलती थी और वह इस फीडबैक को गंभीरता से ले रहे हैं।
कॉमेडियन ने बताया कि विवादित क्लिप को उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है। उनका कहना है कि वह किसी भी ऐसी सोच को बढ़ावा या सामान्य नहीं बनाना चाहते जो किसी वर्ग या व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाए। लाइव क्राउडवर्क के दौरान तुरंत रिएक्शन देना पड़ता है, लेकिन इसे गलती का बहाना नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक इंसान के तौर पर वह लगातार सीख रहे हैं और गलतियों से सबक ले रहे हैं।

