मुझे तुम पर बेहद गर्व है... ‘Shaque’ में परिणीति का नया अंदाज, रिलीज से पहले पत्नी पर राघव चड्डा ने लुटाया प्यार
पत्नी परिणीति की नई सीरीज देख राघव चड्ढा हुए इमोशनल, लिखी दिल छू लेने वाली बात
Shaque: Trust No One : बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra जल्द ही अपनी नई वेब सीरीज 'Shaque: Trust No One' के जरिए OTT पर डेब्यू करने जा रही हैं। Netflix पर 24 सितंबर को रिलीज होने वाली इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रिलीज से पहले राज्यसभा सांसद और उनके पति Raghav Chadha ने पत्नी के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है।
पत्नी के काम पर जताया गर्व
राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए परिणीति की मेहनत और तैयारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि उन्हें परिणीति पर बेहद गर्व है। राघव ने कहा कि उन्होंने इस किरदार के लिए परिणीति की मेहनत, तैयारी और डेडिकेशन को करीब से देखा है।
उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए खास समय में आया और परिणीति ने इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए काफी कुछ दिया है। राघव के मुताबिक, इस किरदार में परिणीति को कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण करते देखना उनके लिए गर्व की बात है।
View this post on Instagram
शिमला शूटिंग पर भी की बात
राघव ने शिमला में सीरीज की शूटिंग के दौरान सेट पर बिताए समय को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें 'Shaque' की टीम की प्रतिभा और सेट का शानदार माहौल देखने का मौका मिला। उनके मुताबिक, पूरी टीम के बीच जबरदस्त एनर्जी थी और परिणीति को अपने को-स्टार्स और टीम के साथ काम करते देखकर उन्हें खुशी हुई।
मां की तलाश और रहस्यों की कहानी
'Shaque: Trust No One' की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका बच्चा अचानक गायब हो जाता है। इसके बाद शुरू होती है सच्चाई की तलाश, जो करीब नौ साल तक चलती है। जैसे-जैसे वह जवाबों के करीब पहुंचती है, कई ऐसे राज सामने आते हैं जो भरोसे, रिश्तों और अपने करीबी लोगों को जानने की समझ पर सवाल खड़े करते हैं।
24 सितंबर को Netflix पर होगी रिलीज
रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन और लेखन में बनी इस सीरीज को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। परिणीति के साथ इसमें Jennifer Winget, Tahir Raj Bhasin, Soni Razdan, Anup Soni, Sumeet Vyas और Harleen Sethi नजर आएंगे।
यह सीरीज परिणीति चोपड़ा का वेब-सीरीज डेब्यू भी है। राघव चड्ढा ने उम्मीद जताई कि यह कहानी दर्शकों को अंत तक अनुमान लगाने पर मजबूर करेगी। 'Shaque: Trust No One' का प्रीमियर 24 सितंबर को Netflix पर होगा।

