Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बहन के लिए मंदिर में कई रातें जागे, मन्नतें मांगी; क्रैश डाइटिंग ने पहुंचाया अस्पताल, सुनैना की हालत देख टूट गए थे ऋतिक रौशन

जब डॉक्टरों ने छोड़ दी थी उम्मीद, बहन के लिए रातभर दुआ मांगते रहे ऋतिक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एआई जेनरेटिड तस्वीर
Advertisement

Sunaina Fitness Mistakes : बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने हाल ही में अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर का खुलासा किया, जिसने पूरे रोशन परिवार को हिलाकर रख दिया था। सुनैना ने बताया कि साल 2001 में तेजी से वजन घटाने की चाह में उन्होंने क्रैश डाइटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन यह फैसला उनकी सेहत पर इतना भारी पड़ा कि उन्हें टीबी मेनिन्जाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

डॉक्टरों ने जताया था बड़ा खतरा

सुनैना के मुताबिक, बीमारी इतनी गंभीर हो गई थी कि डॉक्टरों ने परिवार को चेतावनी दी थी कि उन्हें लकवा मार सकता है, आंखों की रोशनी जा सकती है या फिर वे कोमा में भी जा सकती हैं। कई दिनों तक उन्हें होश नहीं था और परिवार के लिए हर पल चिंता से भरा हुआ था।

Advertisement

बहन के लिए ऋतिक ने मांगी दुआ

इस कठिन समय में भाई ऋतिक रोशन अपनी बहन के लिए पूरी तरह टूट गए थे। सुनैना ने बताया कि उनके ठीक होने की दुआ मांगने के लिए ऋतिक ने पूरी रात मंदिर में बिताई थी। डॉक्टरों ने परिवार से कहा था कि जब सुनैना खाना मांगेंगी, तभी यह माना जाएगा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। कई दिनों बाद जब उन्होंने खाने की इच्छा जताई, तो परिवार के लिए वह पल किसी चमत्कार से कम नहीं था।

महीनों चला इलाज

सुनैना ने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद उन्हें करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसके बाद चार महीने तक घर पर रहकर इलाज और रिकवरी करनी पड़ी। भारी दवाइयों और लंबे उपचार के बाद वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो सकीं। उन्होंने कहा कि कमजोर इम्युनिटी और गलत डाइटिंग उनकी बीमारी की सबसे बड़ी वजह बनी।

लोगों को दी अहम सलाह

अपनी कहानी साझा करते हुए सुनैना ने लोगों को चेतावनी दी कि वजन कम करने के लिए कभी भी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य आपकी जिंदगी और स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकता। सही पोषण, संतुलित खानपान और धैर्य ही फिटनेस का सही रास्ता है।

Advertisement
×