Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

'वो मेरे शुगर डैडी, पापा मुझे अपना लो'... अमेरिकी नागरिकता के चक्कर में राखी सावंत ने ट्रंप से जोड़ दिया रिश्ता, फैंस ने ली चुटकी

तिजोरी खोली तो मिली ट्रंप वाली चिट्ठी! राखी सावंत ने सुनाया ऐसा किस्सा, लोग बोले- OMG!

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Rakhi Sawant Drama : राखी सावंत का नाम हो और कोई चौंकाने वाला बयान न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। अपनी बेबाक और मजाकिया बातों के लिए मशहूर राखी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर शायद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ट्रंप को बताया अपना 'पापा' और 'शुगर डैडी'

फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में राखी से जब डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के कहा कि ट्रंप उनके पापा हैं। इतना ही नहीं, राखी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें अपना 'शुगर डैडी' भी बता दिया।

Advertisement

राखी ने कहा कि वह चाहती हैं कि डोनाल्ड ट्रंप उन्हें अपनी बेटी के तौर पर स्वीकार कर लें और अमेरिका की नागरिकता दिला दें। हालांकि, राखी की पूरी बातचीत को उनके मस्ती-मजाक वाले अंदाज में ही देखा जा रहा है।

Advertisement

मां की चिट्ठी का भी सुनाया किस्सा

राखी ने अपनी दिवंगत मां से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि मां के निधन के बाद जब उन्होंने घर की तिजोरी खोली तो उसमें जेवर और एक चिट्ठी मिली। मां ने चिट्ठी में लिखा था कि उनके 'पापा' सावंत नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप हैं। राखी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चाहती हैं कि ट्रंप उन्हें अपनी बेटी मान लें और अमेरिका की नागरिकता दे दें।

सोशल मीडिया पर भी जमकर बना मजाक

राखी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन सामने आने लगे। कुछ लोगों ने उनके बयान पर हंसने वाले इमोजी शेयर किए, तो कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसी बातें सिर्फ राखी ही कर सकती हैं। एक यूजर ने लिखा कि राखी इतनी सफाई से मजाक करती हैं कि सुनने वाला भी कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाए।

Advertisement
×