Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ये हैं राजधानी दिल्ली की 10 सबसे हॉट नौकरियां: AI, वेडिंग प्लानिंग और हॉर्टिकल्चर सबसे आगे

Jobs in Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वेडिंग प्लानिंग, हॉर्टिकल्चर और ब्रांड मैनेजमेंट पिछले तीन वर्षों में भारत की राजधानी नई दिल्ली में सबसे तेजी से बढ़ने वाले रोजगार क्षेत्रों के रूप में उभरे हैं। जॉब-ओरिएंटेड सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन द्वारा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

Jobs in Delhi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वेडिंग प्लानिंग, हॉर्टिकल्चर और ब्रांड मैनेजमेंट पिछले तीन वर्षों में भारत की राजधानी नई दिल्ली में सबसे तेजी से बढ़ने वाले रोजगार क्षेत्रों के रूप में उभरे हैं।

जॉब-ओरिएंटेड सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन द्वारा बुधवार को जारी एक नए सर्वे के मुताबिक, दिल्ली में टॉप-10 सबसे ज्यादा मांग वाली नौकरियों की सूची सामने आई है।

Advertisement

दिल्ली में सबसे ज्यादा मांग वाली 10 नौकरियां

Advertisement

1. एआई इंजीनियर (AI Engineers)

एआई सिस्टम का निर्माण, डिज़ाइन और तैनाती करते हैं, मशीन लर्निंग मॉडल को ट्रेन करते हैं और जटिल कार्यों को ऑटोमेट करते हैं।

दिल्ली में भर्ती: 83% पुरुष, 17% महिलाएं

2. डायरेक्टर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

एआई से जुड़ी रणनीति, गवर्नेंस और इंटीग्रेशन का नेतृत्व करते हैं।

2025 में भर्ती: 82% पुरुष, 18% महिलाएं

3. अकाउंटिंग कोऑर्डिनेटर्स

वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन और रिपोर्टिंग का प्रबंधन करते हैं।

प्रमुख क्षेत्र: ट्रैवल, आईटी सर्विसेज, आईटी कंसल्टेंसी

4. रेगुलेटरी कंप्लायंस एनालिस्ट

कानूनी मानकों के अनुसार संगठन की प्रक्रियाओं की निगरानी करते हैं।

2025 में भर्ती: 52% महिलाएं, 48% पुरुष

5. ब्रांड डिजाइनर

ब्रांड की पहचान और संदेश को दर्शाने वाले विजुअल व क्रिएटिव एलिमेंट्स तैयार करते हैं।

भर्ती में पुरुष और महिलाएं बराबर

6. वेडिंग प्लानर

शादी से जुड़े सभी इंतजाम—लॉजिस्टिक्स, बजट, टाइमलाइन और इवेंट डिज़ाइन—संभालते हैं।

60% महिलाएं, 40% पुरुष

7. प्रेसिडेंट ऑफ सेल्स

सेल्स रणनीति और टीम का नेतृत्व कर राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करते हैं।

2025 में भर्ती: 85% पुरुष, 15% महिलाएं

8. फ्लीट मैनेजर

वाहन बेड़े की ऑपरेशन, मेंटेनेंस और सेफ्टी की निगरानी करते हैं।

2025 में भर्ती: 98% पुरुष

9. हॉर्टिकल्चरिस्ट (उद्यान विशेषज्ञ)

पौधों की खेती, देखभाल और सस्टेनेबल लैंडस्केपिंग का काम करते हैं।

2025 में भर्ती: 93% पुरुष

10. सप्लाई चेन डायरेक्टर

खरीद, उत्पादन और वितरण से जुड़ी पूरी सप्लाई चेन का नेतृत्व करते हैं।

भर्ती: 73% पुरुष, 27% महिलाएं

Advertisement
×