'वो पैंट उतारकर सामने खड़ा था', बस-ट्रेन में झेली गंदी हरकतें; आमना शरीफ ने सुनाया बचपन का डरावना किस्सा
आज अपने बच्चे को लेकर बेहद सतर्क और ओवरप्रोटेक्टिव हैं
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ ने हाल ही में अपने बचपन के कुछ डरावने अनुभव साझा किए, जिन्हें याद कर आज भी वह सहम जाती हैं। आमना ने बताया कि छोटी उम्र में उन्हें कई बार सार्वजनिक जगहों पर हैरेसमेंट और अश्लील हरकतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ट्यूशन से बाहर निकलते समय एक व्यक्ति उनके सामने पैंट उतारकर खड़ा हो गया था, जिसे देखकर सभी लड़कियां डर गई थीं। आमना ने यह भी बताया कि बस और ट्रेन में सफर के दौरान भी उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई। इन अनुभवों की वजह से वह आज अपने बच्चे को लेकर बेहद सतर्क और ओवरप्रोटेक्टिव हैं।
ट्यूशन के बाहर हुआ डरावना सामना
एक इंटरव्यू में आमना ने बताया कि वह मैथ्स ट्यूशन के लिए जाया करती थीं। एक दिन जब वह अन्य लड़कियों के साथ ट्यूशन से बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बेहद शर्मनाक हालत में उनके सामने खड़ा था। यह देखकर सभी लड़कियां डर गईं और कांपने लगीं। वे तुरंत अपने टीचर के पास भागीं। उस समय वे इतनी छोटी थीं कि समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर यह सब क्या हो रहा है।
View this post on Instagram
बस और ट्रेन में भी झेली बदसलूकी
आमना ने एक और घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार किसी ने उनके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। उनके साथ ऐसी घटनाएं बस और ट्रेन दोनों में हुईं। बचपन में इस तरह के अनुभव मन में गहरा डर छोड़ जाते हैं। उस समय समझ नहीं आता कि कैसे प्रतिक्रिया दी जाए, लेकिन बाद में वही यादें लंबे समय तक परेशान करती रहती हैं।
मां बनने के बाद और बढ़ा डर
मां बनने के बाद आमना इन बातों को और ज्यादा महसूस करने लगी हैं। इसी वजह से वह अपने बच्चे को लेकर काफी ओवरप्रोटेक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं सोचती हूं कि मैं अपने बच्चे को लेकर इतनी चिंता क्यों करती हूं, तो मुझे अपने बचपन की ये घटनाएं याद आ जाती हैं। ऐसे अनुभव जिंदगी भर दिमाग में बने रहते हैं।
View this post on Instagram
समाज को बदलने की जरूरत
अभिनेत्री का मानना है कि लड़कियों की सुरक्षा को लेकर समाज में और अधिक जागरूकता जरूरी है। बच्चों को छोटी उम्र से ही सही और गलत के बारे में समझाना चाहिए, ताकि वे किसी भी गलत हरकत को पहचान सकें और डरने के बजाय आवाज उठा सकें।

