जब बेटे ने स्क्रीन पर पापा को देखा, हैरी पॉटर फेम रेडक्लिफ ने सुनाया मजेदार किस्सा
मेरे बेटे को मेरी प्रसिद्धि के बारे में पता नहीं है : रेडक्लिफ
'हैरी पॉटर'' फिल्म के अभिनेता डेनियल रैडक्लिफ का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रसिद्धि को अपने बेटे से दूर रखा है। हैरी पॉटर'' फिल्म श्रृंखला में मुख्य किरदार निभाने के बाद रेडक्लिफ को वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता मिली है।
बाद में उन्होंने 'पिज्जा मूवी' और 'वीर्ड: द एएल यांकोविक स्टोरी' जैसी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेता ने बताया कि अपनी पार्टनर और अभिनेत्री एरिन डार्क के साथ 'विंटर ओलंपिक' देखने के दौरान कैसे उनके बेटे ने अचानक उन्हें एक विज्ञापन में देखा। अभिनेता ने मनोरंजन समाचार पत्रिका 'पीपल' से कहा कि मैं कमरे से बाहर निकला था और अचानक एक शो का विज्ञापन सामने आ गया।
उसने (बेटा) मुझे कभी भी काम करते हुए नहीं देखा था और न ही उसे इसके बारे में पता था। विज्ञापन में उन्हें देखकर बेटा चौंक गया। रेडक्लिफ कहते हैं कि चिकित्सक या पुलिसकर्मी जैसे पेशे को समझाना आसान है।
एक अभिनेता के तौर पर, आप जानते है कि पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी और चिकित्सक के बारे में तो बता सकते हैं... लेकिन जब बात अभिनय की आती है, तो आप कहते हैं, 'हां, हम कहानियां सुनाते हैं, जैसे आपकी किताबें। हम एक तरह से आपकी कहानियों को अभिनय के माध्यम से पेश करते हैं।' उसे मेरे काम की बिल्कुल समझ नहीं है।

