Haivan Teaser : अक्षय कुमार ने सैफ अली खान को दी जान से मारने की धमकी, ‘हैवान’ का टीजर मचा रहा तहलका
फिल्म हैवान का 'टीजर' जारी, सैफ को चुनौती देते नजर आए अक्षय कुमार
Haivan Teaser : फिल्म निर्माताओं ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म हैवान का 'टीजर' जारी कर दिया है। अक्षय कुमार नेत्रहीन की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को फिर से पर्दे पर लेकर आ रही है। दोनों कलाकार इससे पहले "मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी", "ये दिल्लगी", "आरजू", "तू चोर मैं सिपाही" और "कीमत" जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों आखिरी बार 2008 में आई एक्शन फिल्म "टशन" में नजर आए थे, जिसमें करीना कपूर खान और अनिल कपूर भी थे। अक्षय कुमार ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर साझा किया।
टीजर की शुरुआत में खान कमरे में बैठे दिखाई देते हैं और बाद में पता चलता है कि वह नेत्रहीन हैं। इसके बाद कुमार प्रवेश करते हैं, जो उस पर नजर रखे हुए है। कैप्शन में लिखा है, "वह खतरे को सुनता है... मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?...टीजर आ गया है।
फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है। फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

