अपनी ‘डीपफेक’ तस्वीरों पर दी जॉर्जिया मेलोनी ने दी प्रतिक्रिया, AI ने मुझे और बेहतर बना दिया, लेकिन खतरा गंभीर
Giorgia Meloni Deepfake: फर्जी AI फोटो वायरल होने पर मेलोनी ने जताई चिंता; कहा- डीपफेक्स से कोई भी हो सकता है शिकार, शेयर करने से पहले करें सत्यापन
Giorgia Meloni Deepfake: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी ‘डीपफेक’ तस्वीरों पर कड़ा ऐतराज जताया है। हालांकि, उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देकर सभी को चौंका दिया।
मेलोनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि इन दिनों उनकी कई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है और असली बताकर फैलाया जा रहा है।
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इन तस्वीरों को बनाने वाले ने “उन्हें असलियत से काफी बेहतर दिखा दिया है”, लेकिन साथ ही उन्होंने इस ट्रेंड को बेहद खतरनाक करार दिया।
मेलोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि डीपफेक तकनीक एक ऐसा हथियार बन चुकी है, जिसका इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने, छवि खराब करने और झूठ फैलाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी रक्षा कर सकती हैं, लेकिन समाज के कई लोग ऐसे हैं जो इस तरह की तकनीक के शिकार हो सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कंटेंट को देखने के बाद उसे सच मानने से पहले उसकी पुष्टि करें और बिना जांचे-परखे उसे आगे शेयर न करें। मेलोनी ने कहा, “आज यह मेरे साथ हो रहा है, कल किसी और के साथ भी हो सकता है।”
Girano in questi giorni diverse mie foto false, generate con l’intelligenza artificiale e spacciate per vere da qualche solerte oppositore.
Devo riconoscere che chi le ha realizzate, almeno nel caso in allegato, mi ha anche migliorata parecchio. Ma resta il fatto che, pur di… pic.twitter.com/or44qru2qj
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 5, 2026

