Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मजेदार और लाजवाब.... ‘दृश्यम 3’ देखकर करण जौहर भी हुए फैन, अजय-जयदीप को बताया Outstanding

फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में है। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया के बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने इसकी जमकर तारीफ की है। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

करण जौहर ने पोस्टर के साथ लिखा मजेदार... लाजवाब, “What a film #drishyam3”। इसके बाद उन्होंने फिल्म की टीम की तारीफ करते हुए अजय देवगन और जयदीप अहलावत को ‘Outstanding’ बताया। उन्होंने निर्देशक अभिषेक पाठक की भी तारीफ की और उन्हें शानदार निर्देशक बताया।

Advertisement

62 करोड़ रुपये की ओपनिंग का दावा

‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के साझा किए आंकड़ों के अनुसार, 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली फिल्मों में ‘दृश्यम 3’ का ओपनिंग कलेक्शन शीर्ष फिल्मों में शामिल है।

Advertisement

फिल्म की कहानी विजय सालगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। पिछली घटनाओं के कई साल बाद एक नई जांच शुरू होती है, जिससे विजय और उसके परिवार पर एक बार फिर दबाव बढ़ जाता है।

अजय देवगन समेत ये कलाकार आए नजर

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आए हैं। तब्बू ने मीरा देशमुख की भूमिका दोहराई है। फिल्म में श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

जयदीप अहलावत फिल्म में एसपी राजवीर तोमर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि प्रकाश राज ने वकील इंद्रजीत शेट्टी की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसकी कहानी और पटकथा पर अभिषेक पाठक के साथ आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने काम किया है।

Advertisement
×