आलया एफ से अनन्या पांडे तक... OTT पर धमाल मचाने को तैयार नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां
डार्क कॉमेडी से लेकर हाई-स्टेक थ्रिलर तक, तृप्ति डिमरी और फातिमा सना शेख समेत कई एक्ट्रेस अलग-अलग किरदारों से दिखाएंगी दम
बॉलीवुड की नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां अब सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। डार्क कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में ये एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का नया आयाम दिखाने जा रही हैं।
तृप्ति डिमरी – ‘Maa Behen’
तृप्ति डिमरी ‘बुलबुल’ और ‘काला’ के बाद नेटफ्लिक्स पर अपनी नई फिल्म ‘Maa Behen’ में नजर आएंगी। माधुरी दीक्षित और रवि किशन के साथ यह डार्क कॉमेडी फिल्म एक जिम्मेदार लेकिन दिलचस्प ‘बड़ी बहन’ की कहानी दिखाएगी।
आलया एफ – ‘Storm’
आलया एफ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर ‘Storm’ में नजर आएंगी। इस हाई-स्टेक कहानी का पहला लुक जारी हो चुका है। इसे ऋतिक रोशन और ईशान रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फातिमा सना शेख – ‘Teen Kauwe’
फातिमा सना शेख की सीरीज ‘Teen Kauwe’ 1993 मुंबई ब्लास्ट के बाद की कहानी पर आधारित है। इसमें एक गुप्त खुफिया यूनिट के गठन को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में बॉबी देओल और रोनित रॉय भी अहम भूमिका में हैं।
अनन्या पांडे – ‘Call Me Bae’ सीजन 2
अनन्या पांडे ‘Call Me Bae’ के दूसरे सीजन में ‘बे’ के किरदार में वापसी कर रही हैं। इस बार श्रुति हासन की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

