टीपॉट से सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज... Bigg Boss 20 का घर देख उड़ जाएंगे होश, Room No 2 और 20 ने बढ़ाया सस्पेंस
बिग बॉस 20 का नया घर हुआ रिवील, ‘रूम नंबर 2’ और ‘रूम नंबर 20’ ने बढ़ाया सस्पेंस
Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने की ओर है। शो के मेकर्स ने नए सीजन के घर की पहली झलक जारी कर दी है। इस बार घर को सिर्फ आलीशान बनाने के बजाय इसमें डुअलिटी यानी दोहरेपन की थीम को बेहद क्रिएटिव अंदाज में पेश किया गया है। घर का हर कोना कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जो पहली नजर में सामान्य लगता है, लेकिन दूसरी नजर में एक नया ट्विस्ट दिखाता है।
रूम नंबर 2 और रूम नंबर 20 बने सबसे बड़ा रहस्य
नए घर में रूम नंबर 2 और रूम नंबर 20 खास आकर्षण का केंद्र हैं। इन दोनों कमरों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इनकी मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि ये कमरे गेम में कोई नया सरप्राइज या रणनीतिक ट्विस्ट ला सकते हैं।
View this post on Instagram
टीपॉट बना सोफा, ऑक्टोपस खेलेगा शतरंज
घर की डिजाइन में कई अनोखे प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। एक विशाल टीपॉट से निकलता हुआ सोफा नजर आ रहा है, तो वहीं ऑक्टोपस अपने टेंटेकल्स में शतरंज की गोटियां थामे दिखाई देता है। यह डिजाइन समुद्र की अनिश्चितता और गेम की रणनीति को एक साथ जोड़ता है। इसके अलावा हॉट एयर बैलून को बैठने की जगह में बदला गया है। फूलों से सजा एक अनोखा नल भी घर की थीम को और ज्यादा विजुअल अपील देता है।
बीबी फूड ट्रक से सजा किचन
घर के बाहर स्विमिंग पूल, लॉन और वर्कआउट एरिया जैसे पुराने फेवरेट स्पॉट्स बरकरार हैं। वहीं किचन में ‘बीबी फूड ट्रक’ का टाइटल इसे अलग लुक देता है। लिविंग एरिया में ‘मेक ऐवरी लाइफ काउंट’, ‘तथासटू 2’ और ‘इन दीवारों की आंखें हैं’ जैसे मैसेज भी दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान की वापसी से बढ़ा क्रेज
आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन के मुताबिक, डिजाइन का मकसद पहचान में आने वाली चीजों को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करना है। इस सीजन की थीम घर के हर हिस्से में दिखाई दे रही है। वहीं सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करने लौट रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है। बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स पर होने जा रहा है।

