Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

50 साल बाद फिर स्कूल पहुंचे बचपन के दोस्त, पुराने खेल खेले और ताजा कर दीं सुनहरी यादें

1976 बैच के दोस्तों का भावुक रीयूनियन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बोले- कुछ पल जिंदगी में कभी पुराने नहीं होते

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

करीब 50 साल बाद जब बचपन के दोस्त एक बार फिर साथ मिले तो यादों का सिलसिला भी लौट आया। 1976 बैच के दोस्तों ने अपने पुराने स्कूल पहुंचकर न सिर्फ पुरानी कक्षाओं को देखा, बल्कि बचपन के खेल खेले और स्कूल के दिनों की शरारतों और यादों को फिर से जिया। दोस्तों के इस भावुक रीयूनियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर राकेश नागर ने साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “मेरे बचपन के दोस्त, 1976 का बैच।” वीडियो में राकेश नागर करीब पांच दशक बाद अपने पुराने दोस्तों से मिलने और उसी स्कूल में लौटने की खुशी साझा करते नजर आते हैं।

Advertisement

नागर कहते हैं कि 50 साल बाद जब सभी पुराने दोस्त फिर एक साथ मिले तो उनके मन में उन सुनहरे पलों को दोबारा जीने की इच्छा हुई। इसके बाद सभी दोस्त उसी स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन का एक बड़ा हिस्सा बिताया था। स्कूल पहुंचकर उन्होंने वीडियो बनाया, पुराने खेल खेले और अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं।

Advertisement

‘सिर्फ मुलाकात नहीं, 50 साल की दोस्ती का जश्न’

नागर ने इस मिलन को महज दोस्तों की मुलाकात नहीं, बल्कि पांच दशक पुरानी दोस्ती का जश्न बताया। उन्होंने कहा कि उस दिन हर चेहरे पर मुस्कान थी और हर दिल में पुरानी यादें थीं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जिंदगी में कुछ पल कभी पुराने नहीं होते। उनके मुताबिक, जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत वे लोग हैं जो वर्षों बाद मिलने पर भी उसी अपनत्व से गले लगाते हैं।

सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी स्कूल की यादों में खो गए। कई लोगों ने कमेंट कर दोस्तों के इस मिलन को बेहद खास बताया। एक यूजर ने लिखा, “आप सभी ने फिर बचपन जी लिया।” वहीं एक अन्य ने कहा कि वीडियो देखकर दिल खुश हो गया।

कुछ यूजर्स ने अपने स्कूल के दोस्तों को याद किया और बताया कि उनके पुराने साथी आज भी उनसे नहीं मिल पाए हैं। कई लोगों ने इसे “गोल्डन मेमोरीज” बताते हुए कहा कि स्कूल के दिनों की दोस्ती जिंदगी भर याद रहती है।

करीब पांच दशक बाद दोस्तों का यह मिलन यह याद दिलाता है कि समय भले ही कितना भी गुजर जाए, बचपन की दोस्ती और उससे जुड़ी यादें दिल में हमेशा ताजा रहती हैं।

Advertisement
×