सब कुछ बह गया... फिर भी चट्टान की तरह खड़ा रहा यह घर, नेपाल बाढ़ का VIDEO देखकर हैरान दुनिया
चारों तरफ मलबा और तेज पानी के बीच सुरक्षित रहा घर, अंदर मौजूद 15 लोग भी सकुशल; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। चीन-तिब्बत सीमा के पास के इलाकों से सामने आए वीडियो में पानी के तेज बहाव के साथ बड़े-बड़े मकान, वाहन और अन्य ढांचे बहते दिखाई दे रहे हैं।
इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस तबाही के बीच लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भीषण बाढ़ और मलबे के बीच एक दो मंजिला मकान मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल करीब दो मिनट के वीडियो में आसपास का इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में दिखाई देता है। तेज बहाव के साथ मिट्टी, मलबा और बड़े-बड़े ढांचे बहते नजर आते हैं। कई मकान और वाहन पानी के साथ बह गए, लेकिन यह मकान अपनी जगह पर खड़ा रहा।
नेपाल का वो घर जिसकी इंजीनियरिंग की मिशाल दी जा रही है। भयंकर बाढ़ में भी बहा नहीं, खुद भी बचा, इसमें रहने वालों को भी बचाया।
हरा रंग के घर को आप दूसरे वीडियो में देख सकते है।pic.twitter.com/MymPq4i0mr https://t.co/Hw7YtuVWJf
— Abanish Sinha (@abanish_Bihar) August 28, 2026
बताया जा रहा है कि यह घर नेपाल के तिब्बत सीमा से सटे एक गांव में है, जिसका बड़ा हिस्सा बाढ़ में तबाह हो गया। वीडियो में घर के आसपास पानी और मलबे का तेज बहाव दिखाई देता है, जबकि मकान को अपेक्षाकृत कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। दावा है कि घर के अंदर मौजूद 15 लोग भी सुरक्षित हैं।
तिब्बत से आई नेपाल में भयानक बाढ़
दो मंजिला मकान सुरक्षित खड़ा हैं
मजबूत ढांचा का उदाहरण है #नेपाल #नेपालीसेना #नेपालबाढ़ pic.twitter.com/Yfx26kOXAl
— Hitesh Vanika.💧 (@wanika_hitesh) August 29, 2026
सोशल मीडिया पर इंजीनियरिंग की चर्चा
मकान के बाढ़ में सुरक्षित रहने का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी मजबूती और निर्माण को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर इसे मजबूत ढांचे और नींव का उदाहरण बता रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे बनाने वाले इंजीनियर को ‘नेशनल अवॉर्ड’ देने की बात भी कही है।
नेपाल की तबाही के बीच इस मकान ने सबका ध्यान खींच लिया
चारों तरफ बाढ़ का पानी और मलबा, लेकिन यह घर अब भी मजबूती से खड़ा है।
मजबूत निर्माण और नींव ने पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इसे बनाने वाले इंजीनियर ने ऐसा क्या किया था, जो इतनी तबाही के बीच भी यह मकान टिका… pic.twitter.com/hlouta7d6j
— Anamika Pal (@BindasWith) August 29, 2026
एक यूजर ने लिखा कि तिब्बत से आई भयानक बाढ़ के बीच दो मंजिला मकान सुरक्षित खड़ा है और यह मजबूत ढांचे का उदाहरण है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि नेपाल की तबाही के बीच इस मकान ने सबका ध्यान खींच लिया है। चारों तरफ बाढ़ का पानी और मलबा होने के बावजूद घर मजबूती से खड़ा है।
नेपाल में इस घर को जो कारीगर बनाया है बहुत अच्छा कारीगर बनाया है और जिसका घर है वह भी बहुत मजबूती से बनवाया होगा ।
क्योंकि इतनी भीषण आपदा में भी यह घर चट्टान बनकर खड़ी है ।
इस घर में आप देख सकते हैं पूरा परिवार घर में पड़ा हुआ है लेकिन दहशत तो इनके अंदर भी होगी कि जिंदगी अब… pic.twitter.com/2Qo0aELHLN
— Neeraj Chaurasiya (@NeerajC111) August 29, 2026
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने मकान के निर्माण की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी भीषण आपदा के बीच घर का सुरक्षित रहना इसके मजबूत निर्माण और नींव को दिखाता है।
परिवार के सुरक्षित होने का दावा
वायरल वीडियो में घर के अंदर लोग दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि मकान में रहने वाले सभी 15 लोग सुरक्षित हैं। हालांकि, घर के निर्माण में इस्तेमाल तकनीक, नींव की गहराई या बाढ़ के बावजूद इसके सुरक्षित रहने के तकनीकी कारणों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। ऐसे में बाढ़ के तेज बहाव के बीच सुरक्षित खड़े इस मकान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

