Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

हर आवाज मायने रखती है, देश आपका ऋणी है; किरण राव ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट, सरकार से की बड़ी अपील

किरण राव ने सोनम वांगचुक के अनशन के बीच उनका समर्थन किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

CJP Protest : फिल्म निर्माता किरण राव ने अनशन कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया और सरकार से प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है। सोनम वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन में 28 जून को शामिल होने के बाद से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

किरण राव ने इंस्टाग्राम पर वांगचुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मैं सोनम का समर्थन करती हूं। उनके अनशन के बावजूद ऐसी चुप्पी देखना दुखद है। मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके, कॉजपा और इस देश के उन सभी नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल करने वाले सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और अन्य सभी लोगों को मेरा सलाम। हमारी उदासीनता को दूर करने और यह याद दिलाने के लिए कि हर आवाज मायने रखती है, देश आपका ऋणी है।"

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kiran Rao (@raodyness)

Advertisement

किरण राव ने लिखा, "यह देखकर बहुत दुख होता है कि 19 दिन बाद भी इस भूख हड़ताल को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। आखिर ऐसा क्या होना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोग जनता की बात सुनेंगे?... यह हैरान करने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करे, छात्रों की पीड़ा को समझे और इस गतिरोध को समाप्त करे। हम लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।"

Advertisement
×