Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अगर अफेयर भी हो तो… लालबागचा राजा के दर्शन से वायरल हुए गोविंदा, रानी स्वर्णकार संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

रानी स्वर्णकार संग गोविंदा की तस्वीरों ने मचाई हलचल, एक्टर ने कहा- मेरे खिलाफ प्लान था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bollywood Gossip : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी फिल्म ‘रूपा’ और लालबागचा राजा के दर्शन हैं। हाल ही में गोविंदा अपनी को-स्टार और डेब्यू एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

गोविंदा ने बताया कि वह फिल्म की सफलता की कामना लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। लंबे समय बाद वह दोबारा फिल्मों में सक्रिय हो रहे हैं और इसलिए भगवान का आशीर्वाद लेना चाहते थे।

Advertisement

करिश्मा और रवीना के साथ भी कर चुके हैं दर्शन

गोविंदा ने कहा कि इससे पहले वह करिश्मा कपूर के साथ मंदिरों में गए थे और उस दौरान उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद वह रवीना टंडन के साथ भी मंदिर गए। अब उन्होंने रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं। अभिनेता ने इसे अपनी फिल्म के लिए शुभ शुरुआत बताया।

Advertisement

निजी जिंदगी की चर्चाओं पर गोविंदा का पलटवार

रानी स्वर्णकार के साथ उनकी तस्वीरों को लेकर उठ रही चर्चाओं पर गोविंदा ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर जो नैरेटिव बनाया जा रहा है, वह एक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें परिवार से दूर करने और समाज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्होंने इन बातों पर ध्यान देने के बजाय हमेशा अपने काम पर फोकस किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी निजी जिंदगी किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं होनी चाहिए।

‘रूपा’ से लंबे समय बाद वापसी

गोविंदा अब ‘रूपा’ में रानी स्वर्णकार के साथ नजर आएंगे। रानी इस फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म को लेकर गोविंदा की सक्रियता के बीच उनके लालबागचा राजा दर्शन ने भी फैंस का ध्यान खींचा है।

बेटे यशवर्धन भी करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘हीरो की हॉरराइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में यशवर्धन के साथ नितांशी गोयल, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

Advertisement
×