गर्मी और थकान भी नहीं तोड़ पाई आस्था... 3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुपति पहुंचीं जाह्नवी कपूर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
‘पेद्दी’ हिट कराने की मन्नत, तिरुपति बालाजी पहुंचीं जाह्नवी कपूर
रामचरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों के बीच इसे लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। स्पोर्ट्स ड्रामा की इस नई पेशकश में दोनों स्टार्स पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच, जाह्नवी कपूर 3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुपति मंदिर पहुंचीं।
तिरुपति बालाजी में पहुंचीं जाह्नवी कपूर
फिल्म की सफलता और अपने करियर की नई शुरुआत को लेकर लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं। वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें ट्रेडिशनल पिंक आउटफिट में देखा गया, जहां वे आस्था और भक्ति में डूबी नजर आईं। जाह्नवी ने इस बार भी अपनी परंपरा को निभाते हुए बिना जूते-चप्पल के दर्शन यात्रा शुरु की।
Wishing for the grand success of #Peddi
Actress #JanhviKapoor climbed the Tirumala hills on foot via the Alipiri footpath to seek the blessings of Lord Venkateswara. 🙏✨ pic.twitter.com/Dwd3IdrGUa
— cinee worldd (@Cinee_Worldd) June 4, 2026
3550 सीढ़ियों की कठिन यात्रा
जाह्नवी कपूर ने अलिपिरी मार्ग से लगभग 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान बीच रास्ते में थकान महसूस होने पर उन्होंने कुछ देर के लिए आराम भी किया। उनका वीडयो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जाह्नवी अक्सर तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए जाती हैं। कहा जाता है कि उनकी मां श्रीदेवी की भी भगवान वेंकटेश्वर में गहरी आस्था थी, जिसे जाह्नवी आगे बढ़ाती नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में यह भी स्वीकार किया है कि उन्हें यहां आकर मानसिक शांति और संतुलन मिलता है।
