AI भी हुआ कन्फ्यूज, गिटार को माना बिना हेलमेट वाला पिलियन; बेंगलुरु में बाइक सवार पर लगा 500 चालान
बाइक पर गिटार ले जाना पड़ा भारी? AI कैमरे ने थमा दिया चालान
AI Error : सोचिए, आप हेलमेट पहनकर अपनी टू-व्हीलर चला रहे हैं और फिर भी जुर्माना लग जाए, लेकिन क्यों? बेंगलुरु के एक व्यक्ति के मन में भी यही सवाल आया जब उसे ट्रैफिक चालान मिला। फिर पता चला कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं थी।
दरअसल, बेंगलुरु में AI-पावर्ड ट्रैफिक कैमरे ने गलती से उसकी पीठ पर बंधे गिटार को 'बिना हेलमेट के पीछे बैठा पैसेंजर' (pillion passenger) के तौर पर पहचान लिया, जिससे 500 रुपये का ट्रैफिक चालान कट गया। यह अजीब मामला तब सामने आया जब बेंगलुरु के रहने वाले सौविक दत्ता को ट्रैफिक नियम तोड़ने का नोटिस मिला, जबकि वे अकेले गाड़ी चला रहे थे और हेलमेट भी पहने हुए थे।
&
I was riding my wife's two-wheeler alone with my guitar slung on my back in Bangalore. @blrcitytraffic my wife received a traffic challan (notice no. 86202541) for "pillion riding without helmet". So much for AI based traffic violation detection! Pls revoke the challan #AISlop pic.twitter.com/fYCn9OoUNQ
— Souvik Dutta (@souvikonline) September 26, 2026
nbsp;
सौविक दत्ता के अनुसार, वे अपनी पत्नी की टू-व्हीलर पर यात्रा कर रहे थे और उनकी पीठ पर गिटार मजबूती से बंधा हुआ था। हालांकि AI सिस्टम ने गाड़ी पर दूसरे व्यक्ति के होने की पहचान की, लेकिन असल में पीछे कोई यात्री नहीं था।
बाद में सौविक दत्ता ने इस घटना को एक्स पर शेयर किया और बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए चालान रद्द करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, "मैं बेंगलुरु में अपनी पत्नी की टू-व्हीलर अकेले चला रहा था और मेरी पीठ पर गिटार टंगा हुआ था।" यह पोस्ट जल्द ही बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की नज़र में आया, जिन्होंने जवाब दिया और उनसे चालान रद्द करवाने के लिए कहा।

