Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Epstein Files: अंडरवियर में तस्वीर, 68 लाख के भुगतान पर सवाल, पूर्व ब्रिटिश राजदूत ने लेबर पार्टी छोड़ी

Epstein Files: कहा कि वह पार्टी को “और अधिक शर्मिंदगी” से बचाने के लिए यह कदम उठा रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
एपस्टीन से जुड़े नए खुलासों के बीच ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन ने इस्तीफा दे दिया।
Advertisement

Epstein Files: अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत लॉर्ड पीटर मैंडेलसन ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एप्सटीन से जुड़े नए खुलासों के बाद लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को “और अधिक शर्मिंदगी” से बचाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।

अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा हाल ही में जारी दस्तावेजों में दावा किया गया है कि जेफरी एप्सटीन ने वर्ष 2003 और 2004 के बीच मैंडेलसन से जुड़े खातों में तीन किस्तों में कुल 75,000 डॉलर (करीब 68.7 लाख) भेजे थे। इन भुगतानों का उद्देश्य और स्रोत फिलहाल जांच के दायरे में हैं, लेकिन इससे विवाद और गहरा गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Epstein Files: प्रिंस एंड्रयू ने एप्सटीन को भेजीं बेटियों की तस्वीरें, हॉलिडे E-Mail से बड़ा खुलासा

Advertisement

एप्सटीन फाइल्स में अंडरवियर वाली तस्वीर

नए जारी किए गए एप्सटीन फाइल्स में एक तस्वीर भी शामिल बताई जा रही है, जिसमें कथित तौर पर पीटर मैंडेलसन अंडरवियर में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ एक महिला खड़ी दिखाई देती है, हालांकि महिला का चेहरा धुंधला (रेडैक्टेड) किया गया है।

72 वर्षीय मैंडेलसन ने BBC से कहा, “मैं न तो उस जगह को पहचान पा रहा हूं और न ही उस महिला को। मुझे यह भी याद नहीं कि यह तस्वीर किन परिस्थितियों में ली गई थी।”

यह भी पढ़ें: Epstein Files : फाइल में हुए खुलासे को लेकर कांग्रेस का तीखा प्रहार, कहा- क्या वो एप्सटीन के संपर्क में थे, पीएम मोदी दें जवाब

लेबर पार्टी को लिखा पत्र

लेबर पार्टी को भेजे अपने इस्तीफे के पत्र में मैंडेलसन ने लिखा, “इस सप्ताहांत मुझे एक बार फिर जेफरी एप्सटीन से जुड़े विवादों से जोड़ा गया है। इस पूरे मामले को लेकर मुझे अफसोस और दुख है।” उन्होंने दावा किया कि वित्तीय भुगतान से जुड़े आरोप गलत हैं और वह इसकी जांच करेंगे, लेकिन साथ ही कहा कि वह पार्टी के लिए और असहज स्थिति पैदा नहीं करना चाहते। पत्र में आगे लिखा गया, “मैं लेबर पार्टी को और अधिक शर्मिंदगी में नहीं डालना चाहता, इसलिए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।”

यह भी पढ़ें: Epstein Files : भारत ने एपस्टीन फाइलों पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी से जुड़ा दावा किया खारिज

पहले भी जा चुकी है कुर्सी

गौरतलब है कि पिछले साल भी एप्सटीन से संबंधों के खुलासे के बाद पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत पद से हटाया गया था। उस समय अमेरिकी सांसदों द्वारा जारी दस्तावेजों में एक पत्र सामने आया था, जिसमें मैंडेलसन ने एप्सटीन को “मेरा सबसे अच्छा दोस्त” कहा था।

विवादों से भरा राजनीतिक करियर

पीटर मैंडेलसन, पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के दौर में लेबर पार्टी की चुनावी सफलता के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं। हालांकि उनका राजनीतिक करियर कई विवादों से भी जुड़ा रहा है। 1998 में एक मंत्री से घर खरीदने के लिए कर्ज लेने के मामले में व्यापार मंत्री पद से इस्तीफा। 2001 में एक भारतीय उद्योगपति से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद में दोबारा इस्तीफा (बाद में दोषमुक्त)।

एप्सटीन नेटवर्क पर बढ़ता वैश्विक दबाव

नए दस्तावेजों के सामने आने के बाद एप्सटीन से जुड़े कई प्रभावशाली नाम एक बार फिर जांच के घेरे में हैं। इसी बीच लेबर पार्टी नेता कीर स्टारमर ने भी ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू से अमेरिकी कांग्रेस समिति के सामने गवाही देने की मांग की है। पीटर मैंडेलसन का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि जेफरी एप्सटीन से जुड़ी पुरानी कड़ियां आज भी वैश्विक राजनीति में बड़े नामों के लिए गंभीर राजनीतिक और प्रतिष्ठागत संकट पैदा कर रही हैं।

Advertisement
×