Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Entertainment Buzz : मुझे आज भी अफसोस है... 13 साल का पछतावा और छलक पड़े जज्बात, उर्वशी दोस्त अनीता से मांगी माफी

उर्वशी ने जोड़े हाथ, अनीता ने लगाया गले; दोस्ती का इमोशनल रीयूनियन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Entertainment Buzz : टीवी इंडस्ट्री में दोस्ती और रिश्तों की कई कहानियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक भावुक पल फैंस के दिलों को छू गया। टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने अपनी करीबी दोस्त अनीता हसनंदानी से 13 साल बाद पब्लिकली माफी मांगी। यह खास पल राजीव खंडेलवाल के शो ‘तुम हो ना’ में देखने को मिला, जहां दोनों एक्ट्रेसेस लंबे समय बाद साथ नजर आईं।

Advertisement

‘कभी सौतन कभी सहेली’ से शुरू हुई थी दोस्ती

Advertisement

उर्वशी और अनीता की दोस्ती साल 2001 में प्रसारित हुए लोकप्रिय शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ के सेट पर शुरू हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन गया। अनीता कई बार यह कह चुकी हैं कि वह उर्वशी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। हालांकि, समय और जिम्मेदारियों के चलते दोनों के बीच दूरी भी आ गई थी।

शादी में शामिल न हो पाने का सालों पुराना दर्द

बातचीत के दौरान उर्वशी ने स्वीकार किया कि वह अनीता की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। उन्होंने बताया कि उस दौर में उनका पूरा ध्यान काम, करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर था। इसी वजह से वह कई अहम रिश्तों और खास मौकों को समय नहीं दे सकीं। इस बात का पछतावा आज भी उनके दिल में है।

अनीता ने गले लगाकर खत्म की दूरी

उर्वशी की भावुक माफी सुनकर अनीता भी भावुक हो गईं। उन्होंने बिना किसी शिकायत के अपनी दोस्त की माफी स्वीकार कर ली। अनीता ने कहा कि संघर्ष के दिनों में कई बार लोग अपने सबसे करीबियों के खास पल मिस कर देते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते समय के साथ कमजोर नहीं होते।

Advertisement
×