Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Elvish Dating Rumours: क्या एल्विश यादव कर रहे हैं डेट? वायरल वीडियो के बाद बताई सच्चाई, बोले- कॉमन फ्रेंड है…

हाल ही में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Elvish Dating Rumours: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पार्टी से एक लड़की के साथ बाहर निकलते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

एल्विश यादव ने अपना जन्मदिन कई सेलिब्रिटीज की मौजूदगी में सेलिब्रेट किया था। पार्टी खत्म होने के बाद वह एक लड़की के साथ वेन्यू से बाहर निकलते दिखाई दिए। लड़की ने कैजुअल ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था और पैपराजी से बचने के लिए वह अपना चेहरा दूसरी ओर करती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने दोनों के बीच रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

Advertisement

एल्विश ने बताया- लड़की सिर्फ कॉमन फ्रेंड है

बढ़ती चर्चाओं के बीच एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की उनकी सिर्फ कॉमन फ्रेंड है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालने की अपील भी की। एल्विश ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर लोग पूरी कहानी जाने बिना ही किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की बात कही।

Advertisement

Bigg Boss OTT 2 जीतकर मिली थी बड़ी पहचान

एल्विश यादव को 2023 में 'Bigg Boss OTT' Season 2 जीतने के बाद देशभर में बड़ी पहचान मिली थी। वह शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे, जिन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद वह 'Playground', 'MTV Roadies XX: Double Cross' और 'Laughter Chefs' जैसे शोज में नजर आए। पिछले साल उन्होंने वेब शो 'Aukaat Ke Bahar' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

Advertisement
×