Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कुछ सेकंड की क्लिप से शादी को जज न करें... पति की वायरल क्लिप्स देख परेशान हुईं जेबा, आसिफ-लव के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 20 में वायरल क्लिप्स पर आसिफ की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी शादी को गेम का हिस्सा मत बनाइए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bigg Boss 20 : बिग बॉस में आसिफ खान और लव गिल की बॉन्डिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शो के कुछ वीडियो क्लिप्स वायरल होने के बाद दोनों की नजदीकियों को लेकर दर्शकों के बीच तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने आसिफ के व्यवहार और उनकी शादी को लेकर सवाल उठाए हैं। अब इस पूरे विवाद पर उनकी पत्नी जेबा ने खुलकर अपनी बात रखी है।

पत्नी जेबा ने किया आसिफ का बचाव

जेबा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बस, बहुत हुआ।” उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे केवल वायरल हो रही छोटी-छोटी क्लिप्स देखकर राय न बनाएं, बल्कि शो की 24 घंटे की लाइव फीड देखें। उनके मुताबिक, पूरी फीड देखने पर आसिफ की अपनी पत्नी और शादी को लेकर बातचीत की एक अलग तस्वीर सामने आएगी।

Advertisement

Advertisement

‘हमारा रिश्ता मजबूत है’

जेबा ने साफ कहा कि उनका और आसिफ का रिश्ता मजबूत और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कुछ सेकंड की क्लिप किसी व्यक्ति के चरित्र या शादी की पूरी सच्चाई नहीं बता सकती। उन्होंने दर्शकों से कहा कि घर के हर कंटेस्टेंट का अपना गेम है और उसे किसी की निजी जिंदगी का पैमाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

हग से लेकर नॉमिनेशन तक वायरल हुए पल

हाल में आसिफ और लव के कई पल सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में लव, आसिफ को गले लगाकर उन्हें सांत्वना देती नजर आईं। एक अन्य क्लिप में लव को आसिफ के पैरों पर बैठे देखा गया। वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान लव को आसिफ के सीने पर सिर रखे देखा गया। इन पलों पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं।

‘क्लिप नहीं, पूरी जर्नी देखें’

जेबा ने आखिर में दर्शकों से आसिफ को उनकी पूरी बिग बॉस जर्नी के आधार पर देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ क्लिप्स एक कहानी बना सकती हैं, लेकिन वे सच्चाई को बदल नहीं सकतीं। उधर, शो में Yung DSA की एक लाइफ अमन गांधी ने लक्जरी रेशन के बदले ट्रेड कर दी।

Advertisement
×