Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Diljit Dosanjh Concert : 'मिर्जापुर' का चढ़ा रंग, वेम्बली में दिलजीत ने छेड़ी 'सांसों की माला'; झूम उठे 90 हजार फैंस

नुसरत फतेह अली खान को दिलजीत का खास ट्रिब्यूट, मोबाइल फ्लैशलाइट से जगमगाया वेम्बली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Diljit Dosanjh Concert : 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की कमाई के साथ इसका रीक्रिएटेड गाना 'सांसों की माला पे' भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस गाने का जादू लंदन के वेम्बली स्टेडियम तक पहुंच गया, जहां पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने लाइव कॉन्सर्ट में इसे अपनी आवाज दी।

वेम्बली में गूंजा 'सांसों की माला'

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में करीब 90 हजार दर्शकों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। जैसे ही उन्होंने मंच से 'सांसों की माला' गाना शुरू किया, पूरा स्टेडियम झूम उठा। हजारों फैंस ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट ऑन कर दी, जिससे वेम्बली का नजारा किसी रोशन समंदर जैसा दिखाई देने लगा। दिलजीत की दमदार आवाज और गाने की रूहानी धुन ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया। कॉन्सर्ट के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

नुसरत फतेह अली खान को खास ट्रिब्यूट

'सांसों की माला' को दिलजीत ने महान कव्वाल उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि के तौर पर पेश किया। उनकी आवाज में गाने का जज्बात और स्टेज पर हजारों फैंस की मौजूदगी ने इस पल को यादगार बना दिया। एक वायरल वीडियो के साथ फैन ने लिखा कि जब 90 हजार लोगों ने दिलजीत के साथ 'सांसों की माला पे' गाया, तो पूरा माहौल ही बदल गया।

'मिर्जापुर' के क्लाइमैक्स में छाया गाना

'मिर्जापुर द मूवी' में इस क्लासिक कव्वाली को नए अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म के क्लाइमैक्स में इस्तेमाल हुए इस ट्रैक को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। नए वर्जन को मधुर शर्मा ने आवाज दी है, जबकि म्यूजिक हनीस तनेजा ने तैयार किया है। गाने के क्रेडिट्स में मूल गायक नुसरत फतेह अली खान का नाम भी शामिल है। फिल्म से निकलकर कॉन्सर्ट स्टेज तक पहुंचा 'सांसों की माला' अब एक बार फिर सुर्खियों में है। दिलजीत की परफॉर्मेंस ने इस ट्रेंडिंग गाने को ग्लोबल ऑडियंस के बीच भी नई पहचान दे दी है।

Advertisement
×