Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Daayra BTS Video : पुलिस की गाड़ियां, क्राइम और सस्पेंस; 'दायरा' के सेट से करीना ने शेयर किया BTS वीडियो, देखकर फैंस भी हुए हैरान

'दायरा' का BTS वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखीं करीना कपूर खान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Daayra BTS Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'दायरा' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन इसके प्रमोशन ने अभी से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक खास बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सेट से सामने आई अनदेखी झलक

करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को "रॉ और अनदेखा" फुटेज बताया। वीडियो में फिल्म की शूटिंग के कई खास पल देखने को मिलते हैं। इसमें बड़े आउटडोर लोकेशंस, पुलिस की गाड़ियां, रात में शूट किए गए सीन और पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहीं करीना कपूर की झलक शामिल है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में सस्पेंस, क्राइम और इन्वेस्टिगेशन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

Advertisement

Advertisement

कहानी में होगा सस्पेंस और न्याय का सवाल

हालांकि फिल्म की पूरी कहानी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन BTS वीडियो से फिल्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि समाज और न्याय व्यवस्था के कुछ मुश्किल पहलुओं को भी सामने लाएगी।

बता दें कि 'दायरा' निर्देशक मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स की तीसरी बड़ी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'राजा' और 'तलवार' जैसी सराही गई फिल्में दे चुके हैं। फिल्म में करीना कपूर खान के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'दायरा' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement
×