Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Cry Baby... अरशिफा खान से पंगा लेना ScoutOP को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Bigg Boss 20 : स्काउट ओपी और अरशिफा खान की लड़ाई ने मचाया बवाल,

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bigg Boss 20: घर में टास्क के दौरान हुआ एक विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। गेमिंग क्रिएटर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी और अरशिफा खान के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों को भी दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ यूजर्स स्काउट ओपी के कमेंट्स की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि टास्क के दौरान अरशिफा ने भी हद पार की।

टास्क के दौरान बढ़ी बात, तीखे हुए तेवर

विवाद के दौरान स्काउट ओपी को अरशिफा से तीखे अंदाज में बात करते हुए सुना गया। उन्होंने कहा, “यही पटक के फेंक दूंगा साइड में।” इसके बाद उन्होंने अरशिफा के काम को लेकर भी तंज कसा और रील्स व गानों का जिक्र करते हुए टिप्पणी की। स्काउट ओपी ने यह भी सवाल उठाया कि अरशिफा किस चीज को रिप्रेजेंट करती हैं, जबकि उन्होंने खुद को देश को रिप्रेजेंट करने वाला बताया।

Advertisement

Advertisement

गेमिंग और यूट्यूब कम्युनिटी' का भी किया जिक्र

बहस के दौरान स्काउट ओपी ने अपनी गेमिंग और यूट्यूब कम्युनिटी को लेकर भी एक मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि वह खुलेआम गेमिंग और अच्छी यूट्यूब कम्युनिटी से अपील कर रहे हैं। उनके इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

सोशल मीडिया पर स्काउट ओपी को लेकर नाराजगी

कई दर्शकों ने स्काउट ओपी के व्यवहार और उनके कमेंट्स पर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि उन्होंने अरशिफा के प्रोफेशन को कमतर दिखाने की कोशिश की। वहीं कुछ दर्शकों ने अरशिफा के समर्थन में पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने विवाद के दौरान मजबूती से जवाब दिया।

कुछ यूजर्स ने अरशिफा को भी ठहराया जिम्मेदार

दूसरी तरफ स्काउट ओपी के समर्थकों ने कहा कि विवाद के दौरान अरशिफा ने भी उन्हें कई बार मारा और बहस को उनके प्रोफेशन तक लेकर गईं। उनका कहना था कि सिर्फ एक पक्ष को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

Advertisement
×