15 मिनट में आ रहा है... पोती ने सिखाया Blinkit चलाना, नानी ने बना डाले पूरे नोट्स; यूजर्स का मजेदार रिएक्शन
‘UI मत बदलना, नानी ने नोट्स बना लिए हैं’, Blinkit वीडियो पर यूजर्स का मजेदार रिएक्शन
Blinkit Viral Video : कभी पोती नानी से जिंदगी के किस्से सीखती थी, तो अब नानी पोती से टेक्नोलॉजी का नया पाठ पढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक प्यारा-सा वीडियो वायरल हो रहा एक है, जो इसी खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाता है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में पोती अपनी नानी को Blinkit ऐप से ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना सिखा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक प्यारा सा पल, जिसमें एक पोती अपनी नानी को Blinkit ऐप से ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर करना सिखा रही है। वहीं, नानी भी पूरी लगन से स्टेप-बाय-स्टेप नोट्स बना रही हैं, मानो कोई जरूरी परीक्षा की तैयारी कर रही हों। उनके सीखने का यह अंदाज इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
नानी ने नोटबुक में लिखा तरीका
एक बहुत प्यारे पल में, नानी अपनी नोटबुक में "15 मिनट में आ रहा है" भी लिख लेती हैं, जिस पर उनकी पोती तुरंत बताती हैं कि डिलीवरी का समय अलग-अलग हो सकता है, और कहती हैं, "इसकी जरूरत नहीं है। आने का समय हमेशा अलग-अलग होगा।"
यूजर्स का रिएक्शन
वीडियो के आखिर में, नानी को गर्व के साथ डिलीवर हुए पैकेट पकड़े हुए और ऐप इस्तेमाल करना सिखाने के लिए अपनी पोती का शुक्रिया अदा करते हुए देखा जा सकता है। letsblinkit ने भी वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा , "11/10 स्टूडेंट, नानी जी पर बहुत गर्व है।"
इस इंस्टाग्राम वीडियो को @sanyahussainn ने शेयर किया था और कैप्शन दिया था, "अगला क्या सिखाऊं?" एक यूजर ने लिखा, "बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के सामने नानी का कोई मुकाबला नहीं।" एक और ने कमेंट किया, "@letsblinkit अब आप UI मत बदलना, नानी ने नोट्स बना लिए हैं।"

