Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

दिन में कॉलेज, रात में पेट्रोल पंप की नौकरी... सोशल मीडिया पर वायरल हुई कॉलेज गर्ल, मेहनत को पूरा देश कर रहा सलाम

रात 10 बजे पेट्रोल भर रही थी छात्रा, उसकी कहानी सुनकर शख्स रह गया हैरान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

College Girl Inspirational Story : कभी-कभी रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच ऐसी कहानियां सामने आ जाती हैं, जो जिंदगी को नए नजरिए से देखने पर मजबूर कर देती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉलेज छात्रा की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया गया है कि दिन में पढ़ाई करने वाली यह छात्रा रात में पेट्रोल पंप पर नौकरी करती है ताकि अपनी पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्च खुद उठा सके। इस कहानी ने हजारों लोगों को भावुक करने के साथ-साथ प्रेरित भी किया है।

दिन में क्लास, रात में नौकरी

वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति रात में पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात इस छात्रा से हुई। बातचीत के दौरान छात्रा ने बताया कि वह रायगढ़ की रहने वाली है और कॉलेज की पढ़ाई के लिए दूसरे शहर आई है। वह दिन में कॉलेज जाती है, जबकि शाम से रात तक पेट्रोल पंप पर काम करती है। इतना ही नहीं, वीकेंड पर वह डबल शिफ्ट भी करती है ताकि फीस और अन्य खर्चों का बोझ खुद उठा सके।

Advertisement

Advertisement

मेहनत ने लोगों को किया भावुक

छात्रा की संघर्षभरी कहानी सुनकर उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर किया। उसने लिखा कि हम अक्सर ट्रैफिक, महंगाई और छोटी-छोटी परेशानियों की शिकायत करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों से मिलकर एहसास होता है कि असली संघर्ष क्या होता है। छात्रा की मेहनत और आत्मनिर्भर बनने की सोच ने लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर मिली खूब सराहना

पोस्ट वायरल होने के बाद हजारों यूजर्स ने छात्रा की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि भारत में भी छात्रों के लिए पार्ट-टाइम जॉब को सामान्य माना जाना चाहिए, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें। कुछ यूजर्स ने छात्रा की पढ़ाई में आर्थिक मदद करने की इच्छा भी जताई।

Advertisement
×