Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

टॉयलेट साफ किए, पत्नी के साथ बांटे अखबार; ऐसे बदली गिप्पी ग्रेवाल की किस्मत, किसी फिल्म से कम नहीं कहानी

फर्श से अर्श तक का सफर... गिप्पी ग्रेवाल की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े सितारे गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा में हैं। 26 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन के बीच गिप्पी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और कई खुलासे किए।

पहली दो एल्बम रहीं फ्लॉप

भारती सिंह के पॉडकास्ट में गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि करियर की शुरुआत आसान नहीं थी। अपनी पहली एल्बम बनाने के लिए उन्हें पैसे उधार लेने पड़े थे, लेकिन वह फ्लॉप हो गई। दूसरी एल्बम भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। असफलताओं के बाद वे बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा चले गए। कनाडा में भी गिप्पी का संघर्ष खत्म नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि परिवार का खर्च चलाने के लिए उन्हें एक साथ कई नौकरियां करनी पड़ती थीं। कभी सिक्योरिटी गार्ड बने, तो कभी अखबार बांटने का काम किया।

Advertisement

पत्नी ने हर मुश्किल में दिया साथ

कई बार रात भर काम करने के बाद सुबह पत्नी के साथ अखबार बांटने निकल जाते थे। गिप्पी ने बताया कि उनकी पत्नी ने भी मुश्किल दिनों में उनका पूरा साथ दिया। दोनों ने मिलकर एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट लिया। जहां उनकी पत्नी ट्रे साफ करती थीं, वहीं गिप्पी पोछा लगाते और टॉयलेट तक साफ करते थे। उस समय यही काम उनके परिवार की आय का मुख्य साधन था।

Advertisement

एक हिट गाने ने बदल दी किस्मत

गिप्पी के मुताबिक, उनकी तीसरी एल्बम का गाना 'फुलकारी' उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। गाना जबरदस्त हिट हुआ और हर शादी की शान बन गया। इसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और वे पंजाबी सिनेमा के सबसे सफल कलाकारों में शामिल हो गए।

आज गिप्पी ग्रेवाल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और पंजाबी इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि मेहनत, धैर्य और परिवार का साथ हो तो कोई भी सपना सच किया जा सकता है।

Advertisement
×