Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Christopher Nolan : फाइव स्टार छोड़ मुंबई के इस पुराने कैफे पहुंचे नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन; चाय-बन मस्का का लिया स्वाद

भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान दिखाते हुए एक खास अनुभव लिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Christopher Nolan : हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन, सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और अभिनेता मैट डेमन इन दिनों अपनी फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे हैं। जहां फैंस इन सितारों की झलक पाने के लिए उत्साहित हैं, वहीं भारत पहुंचते ही उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। ग्लैमरस रेड कार्पेट और बड़े इवेंट्स से पहले इन हॉलीवुड सितारों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान दिखाते हुए एक खास अनुभव लिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है और फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FILM ODDESEY (@film.oddesey)

Advertisement

108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पहुंचे

दरअसल, तीनों सितारे किसी फाइव स्टार होटल नहीं, बल्कि कोलाबा के 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने कटिंग चाय और बन मस्का का स्वाद लिया। चाय की चुस्कियों और बन मस्का के साथ तीनों ने तस्वीरें खिंचवाईं। कैफे मैनेजर इनायत मारेडिया ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें पता ही नहीं था कि उनके यहां आए मेहमान इतने बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार हैं।

Advertisement

10 से 15 मिनट तक कैफे में रुके

पहले कुछ लोग आकर बाहर इंतजार करने लगे। बाद में जब उन्होंने गूगल किया, तब पता चला कि टॉम हॉलैंड वही एक्टर हैं, जिन्होंने 'स्पाइडरमैन' का किरदार निभाया है। बताया जा रहा है कि भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे नोलन, टॉम और मैट करीब 10 से 15 मिनट तक कैफे में रुके।इसके बाद तीनों सितारे मुंबई में 'द ओडिसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NAUGHTYWORLD (@naughtyworld)

17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी द ओडिसी

बता दें कि, 'द ओडिसी' 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी। होमर की मशहूर महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस, ऐन हैथवे पेनेलोप और जेंडाया एथेना के दमदार किरदार में नजर आएंगी।

Advertisement
×