Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chhattisgarh Bridge Stolen: कोरबा में नहर पर बना 10 टन वजनी स्टील पुल रातों-रात चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Bridge Stolen: स्क्रैप माफिया का कारनामा, गैस कटर से काटकर बेचा स्क्रैप में

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत सोशल मीडिया
Advertisement

Chhattisgarh Bridge Stolen: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां 40 साल से अधिक पुराना और करीब 10 टन वजनी स्टील पुल रातों-रात चोरी कर लिया गया। यह पुल नहर पर बना था और पैदल यात्रियों के इस्तेमाल में आता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह 70 फीट लंबा स्टील पुल हसदेव लेफ्ट कैनाल पर बना हुआ था और कोरबा के ढोडीपारा क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 में स्थित था। 18 जनवरी को स्थानीय लोगों ने पुल के गायब होने की सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गैस कटर की मदद से पुल की लोहे की रेलिंग और संरचना को काटा और फिर उसे स्क्रैप में बेचने के इरादे से चोरी कर लिया।

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच, मुखबिरों से मिली जानकारी और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों की संलिप्तता का पता लगाया है। इनमें से पांच आरोपी लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ ‘पिक्चर’ (22) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पुल चोरी कर लोहे को स्क्रैप में बेचने की बात कबूल की है। वहीं, मुख्य आरोपियों मुकेश साहू और असलम खान सहित 10 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि चोरी किया गया करीब सात टन स्टील नहर के भीतर छिपाकर रखा गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। चोरी में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शेष स्टील कहां बेचा गया।

पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि करीब 70 फीट लंबा और पांच फीट चौड़ा यह पुल लगभग 40 साल पुराना था और इसका वजन 10 टन से अधिक था। पुल चोरी होने के बाद स्थानीय लोग नहर पार करने के लिए पास के एक कंक्रीट पुल का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement
×