Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

अपनी सोच बदलो, यही 4 थप्पड़ लगाएंगे... जींस-टॉप देखकर ऑटो वाले ने दिया ज्ञान, लड़की ने रास्ते में ही सुना दी खरी-खरी  

पहनावे पर कमेंट करना पड़ा भारी, लड़की ने ऑटो ड्राइवर को सुनाई खरी-खरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की अपने पहनावे को लेकर कमेंट करने वाले ऑटो ड्राइवर को जमकर खरी-खरी सुनाती नजर आ रही है। वीडियो में ड्राइवर लड़की के कपड़ों पर सवाल उठाता है, जिसके बाद वह अपना आपा खोए बिना उसे दो टूक जवाब देती है। लड़की की बातों ने सोशल मीडिया पर ‘मोरल पुलिसिंग’ को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

‘कपड़ों पर कमेंट किया तो 4 थप्पड़ लगेंगे’

वायरल वीडियो में लड़की ऑटो में बैठी दिखाई देती है। इसी दौरान ड्राइवर उसके कपड़ों को लेकर टिप्पणी करने लगता है। लड़की इस पर भड़क जाती है और उसे सीधे जवाब देती है। वीडियो में वह कहती सुनाई देती है कि उसके घरवालों ने उसे सिखाया है कि अगर कोई उसके कपड़ों पर कमेंट करे तो उसे वहीं खींचकर चार थप्पड़ लगा दो। लड़की के इस जवाब पर ऑटो ड्राइवर हंसता हुआ नजर आता है।

Advertisement

जींस-टॉप से क्यों हुई दिक्कत?

वीडियो में लड़की ने जींस और टॉप पहना हुआ है। ड्राइवर उसके पहनावे को ‘हॉट कपड़े’ बताता है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर किसी महिला के कपड़ों पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी दूसरे व्यक्ति को क्यों होना चाहिए? लोगों का कहना है कि कपड़े किसी के चरित्र या व्यवहार का पैमाना नहीं हो सकते।

Advertisement

‘समस्या कपड़ों में नहीं, सोच में है’

एक्स पर संजू नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि असली समस्या लड़की के कपड़ों में नहीं, बल्कि ड्राइवर की सोच में है। पोस्ट में कहा गया कि किसी लड़की की सुरक्षा और सम्मान उसके पहनावे पर निर्भर नहीं होना चाहिए।

वीडियो पर कई यूजर्स ने भी ड्राइवर की सोच की आलोचना की। लोगों का कहना है कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह तय करने के बजाय समाज को अपनी सोच और नजरिए पर सवाल उठाने की जरूरत है। हालांकि, वायरल वीडियो के संदर्भ और उसमें दिख रही घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
×