Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

सेंसर विवाद खत्म, अब बड़े पर्दे पर धमाका; इस दिन रिलीज होगी विजय की 'जना नायकन', नए पोस्टर ने फैंस का एक्साइटमेंट

23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'जना नायकन'

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jana Nayagan Release Date : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। लंबे इंतजार के बाद विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया पोस्टर शेयर करते हुए ऐलान किया कि फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, इसलिए फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

पुलिस यूनिफॉर्म में दिखा दमदार लुक

फिल्म के नए पोस्टर में विजय पुलिस की वर्दी में बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में धुएं से बना '23' फिल्म की रिलीज डेट की ओर इशारा करता है। पोस्टर पर "The Honourable Chief Minister of Tamil Nadu C. Joseph Vijay" भी लिखा गया है। विजय ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन दिया, #JanaNayaganFromJuly23।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

Advertisement

सेंसर विवाद के बाद मिली रिलीज की राह

'जना नायकन' पहले 9 जनवरी (पोंगल) पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए सर्टिफिकेट रोक दिया था। मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। बाद में फिल्म निर्माताओं ने CBFC की ओर से सुझाए गए 12 बदलाव किए, जिसके बाद फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिल गया। इसके साथ ही रिलीज का रास्ता साफ हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

स्टारकास्ट और म्यूजिक भी है खास

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नारायण अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

बता दें कि 'जना नायकन' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' (2023) का आधिकारिक रीमेक है। दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट और लंबे विवाद के बाद मिली रिलीज डेट ने इस फिल्म को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Advertisement
×